Friday, March 29, 2024
featuredदिल्ली

अरविंद केजरीवाल ने गाया मंगल मैत्री, यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन..

SI News Today

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को राम कुमार झा ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है, जो दिल्ली सरकार में एक मंत्री के सलाहकार हैं। इस वीडियो को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में सबका मंगल होय रे भजन गा रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-क्षमावाणी पर्व के अवसर पर मंगल मैत्री का गान-सबका मंगल हो। जरूर सुने। इस वीडियो को अब तक 695 रीट्वीट और 2300 लोग लाइक कर चुके हैं।

लोगों ने किए कमेंट्स: इस वीडियो पर लोगों ने मिले-जुले कमेंट्स देखे गए। @rakeshg02852791 नाम के यूजर ने केजरीवाल को खराब सिंगर बताया। वहीं @Nimisha26894791 ने इस यूजर को नसीहत देते हुए कहा कि यहां कोई सिंगिंग कॉम्पिटिशन नहीं हो रहा है। भावना देखो गाने वाले की। @ashokupadhyay13 ने लिखा, केजरीवाल से डरी हुई भ्रष्टाचारी पार्टियां, दलाल मीडिया ने बदनाम करने के लिए झूठा अभियान चला रखा है। केजरीवाल की ईमानदारी का काम बोलता है। वहीं @shivamshrre ने लिखा, लगता है खुद के लिए मंगल गान गा रहे हैं। पर दोबारा मौका नहीं मिलने वाला। चाहे रो के गाओ या खुश होके। @sushilkr74 ने लिखा, कितना ड्रामेबाज है यह शख्स, इसे तो हॉलीवुड जॉइन करना चाहिए।

SI News Today

Leave a Reply