Friday, April 19, 2024
featured

जब राज कपूर को ये करता देख नरगिस ने लिया था उनसे अलग होने का फैसला..

SI News Today

‘प्यार हुआ, इकरार हुआ है प्यार से फिर क्यों डरता है दिल’ राज कपूर और नरगिस के बीच फिल्म श्री420 का फिल्माया ये गाना लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। राज कपूर और नरगिस की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा में कई फिल्में दी हैं। राज कपूर और नरगिस की पहली मुलाकात किसी फिल्म सीन्स की तरह ही रही। पहली मुलाकात में ही दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। दरअसल, राज कपूर किसी काम के सिलसिले में जद्दन बाई नरगिस की मां के घर गए थे, लेकिन उस समय नरगिस घर पर अकेली थीं।

नरगिस दिखने में इतनी खूबसूरत थी कि उन्हें देखते ही राज कपूर अपना दिल खो बैठे थे। दोनों ने मिलकर कई फिल्मों में साथ काम किया और इनकी प्रेम कहानी की जिक्र हर जगह होने लगी। कुछ ही दिनों की मुलाकात के बाद नरगिस भी राज कपूर से प्यार करने लगी। दोनों अपनी एक अलग ही दुनिया में रहते थे फिर एक दिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि नरगिस ने हमेशा के लिए अपने आप को राज कपूर से दूर कर लिया।

बॉलीवुड की एक पत्रिका के अनुसार एक दिन नरगिस ने राज के साथ बाहर जाने का प्लान बनाया था और वह अपने घर पर उनका इंतजार कर रही थी। लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब वह नहीं आए तो नरगिस को उनकी चिंता सताने लगी और वह उनसे मिलने उनके घर पहुंच गई। नरगिस घबराई हुई जब कपूर मेंशन पहुंची तो उन्होंने देखा कि वहां किसी बात की पार्टी चल रही है।

लेकिन पार्टी में राज कपूर को ना देखकर वो और बैचेन हो गई और उन्होंने वहां मौजूद लोगों से राज के बारे में पूछा तो उन्हें पता चला कि वो अपने बैडरूम में हैं। नरगिस ने बिना देर किए अपने कदमों को उनकी बैडरूम की तरफ मोड़ा। लेकिन जैसे ही वह अंदर जाती उन्होंने देखा कि राज अपनी पत्नी के साथ सोफे पर बैठे हैं और उन्हें एक हार पहना रहे हैं। दरअसल, उस दिन राजकपूर की वाइफ का बर्थ-डे था।

नरगिस ने उसी दिन फैसला कर लिया कि वह अब राज के साथ कोई बी रिश्ता नहीं रखेंगी। उन्हें लगने लगा था कि जिस रिश्ते को वो जी रही है उसका ना तो कोई भविष्य है और ना ही नाम। इसलिए वह बिन बताए ही मुंबई चली गईं। कुछ महीनों बाद जब वह मुंबई से लौटी तो उनके दिल से राज कपूर का नाम मिट चुका था।

SI News Today

Leave a Reply