Friday, March 29, 2024
featured

दमकती त्वचा पाने के लिए इस्तेमाल करें बेसन का फेस पैक..

SI News Today

बेसन का इस्तेमाल हर घर में एक खाद्य पदार्थ के रूप में किया जाता है। पकौड़े आदि बनाने के अलावा इसका प्रयोग स्किन संबंधी समस्याओं को सही करने में भी किया जाता है। ब्यूटी टिप्स के रूप में बेसन का इस्तेमाल करना कोई नया नुस्खा नहीं है, बल्कि बहुत पुराने समय से चेहरे पर निखार लाने के लिए बेसन का प्रयोग किया जाता है। चेहरे पर मुहांसे होना, चेहरा ड्राई या फिर ऑयली होना स्किन से जुड़ी कुछ ऐसी समस्याएँ हैं जिन्हें सही करने के लिए बेसन एक बेहतर विकल्प है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्किन की और कौन सी ऐसी समस्याएं हैं जो बेसन से सही हो सकती हैं।

ऑयली स्किन के लिए – बेसन ऑयली स्किन से ऑयल अवशोषित करने के लिए जाना जाता है। इन सबके बाद भी यब स्किन को रूखा नहीं बनाता। दही, रोज वाटर और बेसन का पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाने से त्वचा की सारी गंदगी साफ हो जाती है। साथ ही उसका मुलायमपना बना रहता है।

चमकदार त्वचा के लिए – टमाटर और नींबू को बेसन के साथ मिलाकर बनाया गया पेस्ट नेचुरल ब्लीच होता है। इसे बनाने के लिए टमाटर का गूदा, बेसन और नींबू का जूस मिलाकर पेस्ट बना लीजिए और चेहरे पर लगाइए। बीस मिनट बाद जब यह सूख जाए तब इसे ठंडे पानी से धो लीजिए।

मुहांसों को हटाने में – मुहांसों को हटाने में बेसन के चमत्कारिक लाभ हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टी होती है। यह पिंपल्स को सुखाने तथा नेचुरली ग्लोइंग स्किन बनाने के लिए जाना जाता है। 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच सेंडलवुड पाउडर, 1 चम्मच दूध और एक चुटकी हल्दी पाउडर को मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इसे चेहरे पर लगाकर कुछ देर बाद गर्म पानी से धो लीजिए।

चेहरे के अनचाहे बालों के लिए – त्वचा पर से बालों को हटाने के लिए बेसन सर्वोत्तम प्राकृतिक उपचार है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच हल्दी और दो तीन चम्मच पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगाकर दस मिनट तक धीरे-धीरे रगड़ें। जैसे-जैसे आप इसे रगड़ेंगे यह और सूखता जाएगा। अंत में ठंडे पानी से चेहरा धो लें और सूखने दें। इससे चेहरे के बाल जल्द ही गायब हो जाएंगे।

SI News Today

Leave a Reply