Friday, March 29, 2024
featuredदेश

नाराज पेरेंट्स पर पुलिस का लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारियों ने ठेके में लगा दी थी आग..

SI News Today

गुरुग्राम में रेयान इंटरनेशनल स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। यह लाठीचार्ज एक ठेके में आग लगने के बाद किया गया। वह आग कथित रूप से प्रदर्शन करने वाले लोगों ने लगाई थी। इस लाठी चार्ज में एक मीडियाकर्मी भी घायल हो गया है। ये लोग दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले प्रद्यूमन की हत्या के बाद प्रदर्शन कर रहे थे। इसमें प्रद्यूमन के घरवालों के साथ-साथ वहां पढ़ने वाले बाकी बच्चे के पेरेंट्स भी शामिल थे।

सात साल के प्रद्यूमन को कथित रूप से वहां काम करने वाले एक बस कंडक्टर ने शुक्रवार (8 सितंबर) को मार दिया था। उस बस कंडक्टर का नाम अशोक है। उसने अपना गुनाह भी कबूल लिया है। लेकिन पेरेंट्स का कहना है कि स्कूल प्रशासन खुद को बचाने के लिए उस बस कंडक्टर पर आरोप लगाया है। कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि उस कंडक्टर को फंसाकर बलि का बकरा बनाया जा रहा है।

पेरेंट्स का कहना है कि प्रद्यूमन को बस से जाता ही नहीं था। स्कूल के अंदर ऐसी घटना होने के बाद बाकी बच्चों के पेरेंट्स भी डरे हुए हैं। सब स्कूल प्रशासन को दोषी ठहरा रहे हैं। सबका मानना है कि कुछ है जो छिपाया जा रहा है।

SI News Today

Leave a Reply