Friday, April 19, 2024
featured

खूबसूरत मोनिका ने लिया खतरनाक स्टंट का फैसला..

SI News Today

खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 8 पहले के सीजन से ज्यादा रोमांचक और हैरतंगेज कारनामों से भरा हुआ है। पिछले सप्ताह यानी 3 सितंबर को रिएलिटी शो में कंटेस्टेंट्स को दो टास्क पूरे करने को दिए गए थे। शो में इसे ‘टॉर्चर वीक’ कहा गया। तो वहीं शो में निया और मोनिका की वापसी भी हुई। शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर मनवीर गुर्जर, मोनिका डोगरा और निया शर्मा आए।

शो में एक खतरनाक स्टंट रखा गया था। स्टंट का इंट्रो देते हुए शो के होस्ट रोहित शेट्टी बताते हैं कि आखिर कंटेस्टेंट को इस टास्क में क्या करना होगा। रोहित बताते हैं, ‘इस टास्क में दो लोगों का जोड़ा होगा, जिसमें से एक खिलाड़ी के दोनों हाथ बांध दिए जाएंगे और दूसरा खिलाड़ी पहले खिलाड़ी के हाथों में लगे ताले की चाबी मधुमक्खियों से भरे बक्से को खोल कर ढूंढेगा।’ इस टास्क को खेलने के लिए दो जोड़ियां बनाई गईं। ‘गीता और मोनिका’, ‘करण और लोपा’। रोहित ने शो में मोनिका और गीता को सबसे पहले टास्क के लिए चुना। वहीं मोनिका ने अपने हाथ बांधने का रिस्क लिया। गीता ने चाबी ढूंढने का फैसला किया।

टास्क शुरू होने के साथ ही मोनिका पर मधुमक्खिों को उड़ेल दिया गया, वहीं गीता ने भी अपना काम करना शुरू किया। गीता ताले की पहली चाबी खोलने के लिए जैसे ही मधुमक्खियों से भरा बॉक्स खोलती है वैसे ही वह डर जाती है और चीखने लगती है। इसके बाद टीम क्रू मेंबर्स आ कर उन्हें वेनेटी में ले जाते हैं। वहीं मोनिका जस की तस अपनी जगह पर शांत खड़ी रहीं। मोनिका ने बताया, ‘मैं शांत खड़ी थी इसलिए बीज ने मुझे कुछ नहीं किया।’

इससे पहले के टास्क में कंटेस्टेंट्स को एक कॉफन में हाथ बांधकर रखा गया इस कॉफिन में कंटेस्टेंट्स के अलावा कॉक्रोच, बड़े कीड़े भी छोड़े गए थे। दूसरे टास्क में उन्हें चेयर पर बैठा कर इलक्ट्रिक शॉक लगाया गया। इस दौरान दो टीमें बनाई गईं और इन टीमों को टास्क करने को दिया गया। लोपा और करन और हीना और शांतनु की दो टीमें बनाई गईं। लास्ट में यह टास्क ‘हीना और शांतनु’ ने जीता।

SI News Today

Leave a Reply