Tuesday, April 16, 2024
featured

श्रीदेवी को फिल्म मिलने पर रिश्तेदारों ने क्यों जताया था एतराज, जाने

SI News Today

उत्तर भारत में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी मशहूर थीं, उससे कहीं ज्यादा दक्षिण की फिल्म इंडस्ट्री में उनका नाम था। एक्टिंग और डांसिंग की नींव, जो वहीं से पड़ी थी। चार साल की थीं, तब से गानों पर थिरकना शुरू किया। फिल्मों में एंट्री पाई और साउथ से नॉर्थ में लैंडिंग की। यहां अपनी एक्टिंग और लुक्स से मिस हवा-हवाई तक का सफर तय किया। लेकिन श्री के लिए यह सब इतना आसान था नहीं। बचपन में जब वह अपने सपनों को उड़ान देने के लिए सोच रही थीं, तो रिश्तेदारी उनकी दुश्मन बन गई थी।

बात 1960 से शुरू होती है। श्री की उम्र तब चार-पांच साल रही होगी। वह परिवार संग मद्रास में रहती थीं। एक दिन सब लोग बाहर खाना खाने गए थे। रेस्त्रां में श्री का परिवार टेबल पर खाना खा रहा था। वहां एक म्यूजिक बैंड भी था। श्री खाना छोड़ उसकी धुन पर थिरकने लगीं। वह इतना शानदार डांस कर रही थीं कि हर कोई खाना छोड़ उन्हें ही देख रहा था। तालियां भी बजा रहा था।

श्री और बाकी लोग भले ही इस पल का आनंद ले रहे थे, लेकिन उनके पिता को यह बात बिल्कुल हजम न हुई। वह अंदर ही अंदर इस बात से शर्मिंदा थे। फौरन वह आगे गए और उसे वापस ले आए। चूंकि उन दिनों एक्टिंग को इज्जत की निगाहों से नहीं देखा जाता था। लोग इसे अच्छा पेशा नहीं मानते थे।
श्री के डांस के चर्चे भी खूब होते थे। एक बार एक मशहूर तमिल राइटर ने उनके घर वालों को उनके फिल्म में काम करने को लेकर मना लिया। मगर जब यह बात रिश्तेदारों को पता लगी, तो वे नाक-मुंह सिकोड़ने लगे। वह श्री और उसके परिवार के इस फैसले खिलाफ थे। हालांकि, श्रीदेवी की मां ने तब साथ दिया और उसे फिल्मों में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। 10 साल की उम्र तक वह तमिल, तेगलु, कन्नड़ और मलयालम में कुल 200 फिल्में कर चुकी थीं।

SI News Today

Leave a Reply