Thursday, April 18, 2024
featured

जब बंदूक में असली गोलियां भर सेट पर धर्मेंद्र ने कर दी फायरिंग..

SI News Today

‘शोले’ ने फिल्म इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया। जय-वीरू जैसी दोस्ती की मिसाल भी उसी में से एक है। आज भी दोनों का नाम नजीर के लिए लिया जाता है। मगर अगर दोनों के बीच गोली चल जाए, तब? हैरान मत होइए, यह बिल्कुल सच है। यहां तक कि अमिताभ उन गोलियों से बाल-बाल बचे थे। हुआ यूं था कि शोले फिल्म की शूटिंग चल रही थी। सीन था ‘जब तक है, जान-ए-जहां, मैं नाचूंगी’ गाने का। हेमा मालिनी (बसंती) इसमें नाचते-नाचते वीरू के पैरों के पास गिर जाती हैं। फिर जोरदार एक्शन सीन था, जिसमें जय आता है। वह सांभा को गोली मारता है। फिर गब्बर के गुंडे पीछे हठ जाते हैं। वह वीरू को छुड़ाता है। सीन की लोकेशन पर गोलियों से भरा एक बक्सा भी रखा होता है।

यह सीन रियलिस्टक बनाने के लिए एक्शन डायरेक्टर ने असली गोलियां मंगाई थीं। सीन जिस दिन होना था, उस दिन धर्मेंद्र पूरे मूड में थे। वह अपना पसंदीदा नारियल पानी पी रहे थे। बंदूक उठाने पर जब वह जब बक्से पर पैर मारते, तो वह कहीं और लगता। गुस्से में उन्होंने जोर से बक्से पर पैर मारा, जिससे वह खुल गया। फिर बंदूक में वह गोलियां भरी और हवाई फायरिंग कर दी।

इधर, यूनिट के लोग घबराए खड़े थे। अमिताभ बच्चन को कुछ लोग घेर कर खड़े थे। वह गिरे पड़े थे। चारो-ओर अफरा-तफरी का माहौल था। जब धर्मेंद्र हेमा मालिनी को लेकर वहां पहुंचे, तो वह भी हैरान रह गए। पता लगा कि उनकी चलाई गोली से अमिताभ बाल-बाल बचे थे। वह डर के मारे नीचे गिर गए थे। इस दौरान बाकी लोगों ने समझा था कि वह उन्हें लग गई थी। धर्म पाजी ने इसके बाद अमिताभ और डायरेक्टर से इसके लिए माफी मांगी थी।

SI News Today

Leave a Reply