Thursday, March 28, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

युवक ने 8वीं की छात्रा को जिंदा फूंक दिया

SI News Today

यहां रेप में नाकाम रहने पर एक युवक ने 8वीं की छात्रा को जिंदा फूंक डाला
पहले लड़की को खींच कर कमरे में ले गया, जब नहीं बनी बात तो जिंदा जलाया

इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में लड़की की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मिट्टी का तेल छिड़कर किशोरी को जलाया
– कोखराज इलाके के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के मां-बाप सोमवार को ननिहाल चले गए थे। लड़की अपनी दादी के साथ घर पर ही थी। रात के करीब 9.30 बजे वो खाना खाकर आंगन में सो रही थी। उसकी दादी दूसरे कमरे में सो रही थी।
– इसी बीच पड़ोस का रहने वाला युवक मान सिंह दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आया। परिजनों के मुताबिक घर के भीतर आते ही मान सिंह ने किशोरी को जबरन एक कमरे में खींच लिया और उसका रेप करने की कोशिश की। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो वो गुस्से में आ गया और रसोईं में रखे गैलन से मिट्टी का तेल छिड़कर किशोरी को आग के हवाले कर दिया।
– किशोरी की चीख सुनकर बगल के कमरे में सो रही उसकी दादी की नींद टूट गई और जब उसने उठकर देखा तो लड़की आग की लपटों से घिरी जान बचाने को चीख रही थी।
– उसकी दादी ने शोर मचाना शुरू किया तो मान सिंह ने वृद्ध दादी को भी लात-घूसों से पीटा। इसके बाद मान सिंह धमकी देते हुए फरार हो गया।
अस्पताल में हुई किशोरी की मौत
– इसबीच शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
– परिजनों ने एसआरएन के बजाय किशोरी को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार भोर उसने दम तोड़ दिया। शव पोस्टमार्टम के बाद देर रात घर पहुंचा तो घर-परिवार में कोहराम मच गया।
– घटना के बाद से आरोपित युवक मान सिंह घर में ताला बंद कर कुनबे समेत फरार हो गया। दरिंदगी की इस वारदात से इलाके में सनसनी है।
– सीओ अंशुमान मिश्र ने कहा- ”आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

SI News Today

Leave a Reply