Friday, March 29, 2024
featured

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सिक्किम पर बोलना पड़ा महंगा..

SI News Today

सिक्किम पर दिये अपने बयान के लिए फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को माफी मांगनी पड़ी है। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने सिक्किम के पर्यटन मंत्री से फोन पर बात कर प्रियंका के बयान के लिए प्रियंका की तरफ से माफी मांगी है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि सिक्किम उग्रवाद प्रभावित और अशांत इलाका है बावजूद इसके उनका कंपनी सिक्किम पर आधारित एक फिलम ‘पहुना’ लेकर आ रही हैं। प्रियंका के इस बयान के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। सिक्किम पर प्रियंका की प्रतिक्रिया जैसे ही लोगों के सामने आई लोग नाराज हो गए। लोगों ने प्रियंका को बताया है कि सिक्किम को विद्रोह प्रभावित राज्य कहना एक राजनीतिक बयान और उन्हें ऐसे बयान खासकर विदेशों में देने से पहले अपनी राजनीतिक समझ बढ़ा लेनी चाहिए। लोगों ने उन्हें याद दिलाया कि सिक्किम भारत का एक सबसे शांतिपूर्ण राज्यों में से है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने कई फिल्मों के नाम बताये जिन्हें सिक्किम से जुड़े लोगों ने बनाया है और ये फिल्में अच्छा खासा नाम काम चुकी हैं। हालांकि सिक्किम की फिल्म इंडस्ट्री अभी शुरुआती अवस्था में है लेकिन राज्य में कई फिल्में बनाई गई हैं जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर तारीफ मिली है। हाल ही में प्रशांत रसेली नाम के एक फिल्मकार ने कथा और आचार्य नाम की एक फिल्म बनाई इसे काफी वाहवाही मिली। इसी साल एक लेपचा फिल्म ‘धोकबू’ का भी प्रीमियर किया गया, इसे भी लोगों ने पसंद किया।

SI News Today

Leave a Reply