Tuesday, April 16, 2024
featured

नग्न होकर प्रजा से मिलने वाला इस राजा को था प्लेन-कारों का शौक…

SI News Today

राजा-महाराजाओं के बारे में आपने खूब सुना होगा। खासकर उनके शाही शौक और आलीशान जीवनशैली के बारे में। ऐसे ही एक राजा था, जो नग्न होकर प्रजा से मिलते थे। सामूहिक सेक्स को शौकीन थे। लग्जरी गाड़ियां खूब पसंद थीं और रुतबा ऐसा कि हिटलर जैसों से दोस्ती थी। हम बात कर रहे हैं पटियाला के राजा की। भुपिंदर सिंह की। वह वहां मोती बाग में पैदा हुए थे। महाराजा राजेंद्र सिंह के बेटे थे। 1990 में पिता की दब मृत्यु हुई, तो उन्होंने राज्य की गद्दी संभाली। वह शुरुआत से ही अपने रंगीन मिजाज के लिए मशहूर थे।

– ‘फ्रीडम ऑफ मिडनाइट’ के मुताबिक, वह बगैर कपड़ों के प्रजा से मुखातिब होते थे। नग्न अवस्था में जोर-शोर से उनका स्वागत होता था। वह इस दौरान छाती पर हीरों का ब्रेसलेट पहनते थे। कहा जाता है कि वह अपने लिंग से बुरी आत्माएं दूर भगाने का दावा भी करते थे।

-दिवान जरमानी दास की किताब ‘महाराजा’ में लिखा है कि वह 150-400 पुरुष और महिलाओं के साथ अय्याशी करते थे। इस दौरान नग्न औरतों पर शराब उड़ेलना, उसका सेवन करना और सामूहिक सेक्स जैसी चीजें हुआ करती थीं।

– ऐसा भी कहा जाता है कि वह देश के पहले शख्स थे, जिन्होंने एरोप्लेन खरीदा और अपने राज्य में रनवे बनवाया था। गाड़ियों का भी खासा शौक था, सो उनके पास 44 रॉल्स रॉयस कारें थीं। उनमें से 20 का इस्तेमाल रोज राज्यीय दौरे के लिए किया जाता था।

– राजा साल 1935 में बर्लिन गए थे। वहां वह जर्मनी के शासक हिटलर से मिले थे। बताया जाता है कि राजा से प्रभावित होने के चलते हिटलर ने अपनी मायबैक कार उन्हें गिफ्ट कर दी थी।

SI News Today

Leave a Reply