Saturday, April 20, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश शासन ने 13 वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों का स्थानान्तरण…

SI News Today

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने 13 वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों का स्थानान्तरण किया है। इस तबादले में तीन डीजी व पांच एडीजी भी शामिल हैं। तबादले में जहां एडीजी कार्मिक आदित्य मिश्रा को हाईटैक विभाग में भेज दिया गया, वहीं पीके तिवारी से पुलिस आवास निगम का अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए राजीव कृष्ण व राजा श्रीवास्तव तथा अध्ययन अवकाश से वापस आए नासिर कमाल को भी तैनाती मिल गई है।

नाम – वर्तमान तैनाती – नवीन तैनाती

1. नासिर कमाल- अध्ययन अवकाश से वापस आए- पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन।

2. आलोक प्रसाद – पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू – पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू के साथ-साथ एसआइटी/लॉजिस्टिक का अतिरिक्त प्रभार।

3. प्रमोद कुमार तिवारी – पुलिस महानिदेशक, रूल्स एंड मैनुअल के साथ-साथ अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, पुलिस आवास निगम का अतिरिक्त प्रभार – अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, पुलिस आपास निगम के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त।

4.आदित्य मिश्रा – अपर पुलिस महानिदेशक, कार्मिक – अपर पुलिस महानिदेशक, आइटैक्स (यूपी 100)।

5. डीएल रत्नम – अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण – अपर पुलिस महानिदेशक, राज्य मानवाधिकार आयोग।

6.एसके माथुर – अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय सीतापुर – अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण मुख्यालय।

7.राजीव कृष्ण – अपर पुलिस महानिदेशक (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस)- अपर पुलिस महानिदेशक/निदेशक, डॉ.बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद।

8. सुजीत पांडेय- पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन – पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक, दूरसंचार।

9. एलवी एंटनी देवकुमार – पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मुरादाबाद- पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय मुरादाबाद।

10. डॉ.मनोज तिवारी – पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसटीएफ – पुलिस उप महानिरीक्षक, कार्मिक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक।

11. डॉ.केएस प्रताप कुमार – पुलिस महानिरीक्षक, भवन एवं कल्याण, पीएचक्यू इलाहाबाद – पुलिस महानिरीक्षक, भवन एवं कल्याण, पीएचक्यू इलाहाबाद के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक, पीएससी पूर्वी जोन इलाहाबाद का अतिरिक्त प्रभार।

12. राजा श्रीवास्तव – पुलिस महानिरीक्षक (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस) – पुलिस महानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र (मुथा अशोक जैन, पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रस्थान करने के उपरांत कार्यभार ग्रहण करेंगे)।

13. पीसी मीना – अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आवास निगम – अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, पुलिस आवास निगम।

SI News Today

Leave a Reply