Saturday, April 20, 2024
featuredजम्मू कश्मीर

पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, एक जवान हुआ शहीद..

SI News Today

पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर के अरनिया में सीज फायर का उल्लंघन किया। इसमें एक जवान शहीद हो गया। उस जवान की पहचान बिजेंद्र बहादुर सिंह के नाम से हुई है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में कांस्टेबल थे। एक नागरिक भी जख्मी है। इससे पहले सुरक्षा बल ने गुरुवार को लश्कर ए तय्यबा के कमांडर अबु इस्माइल को मार गिराया था। वह अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था। सुरक्षा बल ने उसे मारने की कसम खाई थी। 64 दिन के अंदर उसको मार गिराया गया।

बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर्स ने शुक्रवार सुबह अर्निया उप-क्षेत्र में भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी करनी शुरू कर दी। बीएसएफ सूत्रों ने बताया, “पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। उन्होंने मोर्टार, स्वचालित और छोटे हथियारों से अर्निया में बीएसएफ की चौकियों पर निशाना साधा। बीएसएफ जवान बड़ी मुस्तैद से इसका जवाब दे रहे हैं।” सूत्रों के मुताबिक, “इन क्षेत्रों में भारी गोलीबारी जारी है।”

10 जुलाई को अमरनाथ यात्रियों को इस्माइल ने ही निशाना बनाया था। 24 वर्ष का इस्माइल पाकिस्तान का नागरिक था और दो वर्ष पहले दक्षिण कश्मीर में घुसपैठिए के तौर पर दाखिल हुआ था। अबु इस्माइल पर 10 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। बुरहान वानी के मारे जाने के बाद अबु इस्माइल चौथा आतंकी सरगना है जो भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराया गया है। पिछले महीने पहली अगस्त को सुरक्षा बलों ने लश्कर के टॉप कमांडर अबु दुजाना को मार गिराया था। उसकी मौत के बाद अबु इस्माइल को लश्कर का कमांडर बनाया गया था। सेना की हिटलिस्ट में शामिल आतंकियों में अबु दुजाना टॉप पर था। उस पर भी 15 लाख का ईनाम था।

SI News Today

Leave a Reply