Friday, March 29, 2024
featured

ये काम देख कर सोनाक्षी ने देसी गर्ल को दिया नया नाम, जानिए…

SI News Today

मुंबई: यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसेडर प्रियंका चोपड़ा इन दिनों जॉर्डन में उन बच्चों की मदद कर रही हैं जो सीरिया के गृह युद्ध में अपना सबकुछ तहस नहस हो जाने के बाद शरणार्थी बन कर ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा, प्रियंका के इस काम से बेहद गदगद हैं और देसी गर्ल को ‘गुणी महिला ‘ मानती हैं।

जॉर्डन के शरणार्थी शिविर से प्रियंका की बच्चों के साथ तस्वीरें आई। वो हंसते-खिलखिलाते उन बच्चों का दर्द बांटने की कोशिश कर रही हैं। राजधानी अम्मान के एक सेंटर में बच्चों के साथ कुछ वक्त बांटने वाली प्रियंका ने लोगों से अपील भी की कि सरकारें कुछ नहीं करती तो लोग आगे हैं। प्रियंका के इस काम की काफ़ी सराहना हो रही है। सोनाक्षी सिन्हा ने भी एक ट्वीट किया है।

प्रियंका को Woman of substance बताते हुए सोनाक्षी ने लिखा है कि जो भी हम अपने जीवन पर करने की आकांक्षा रखते हैं, प्रियंका अपने जीवन में इस समय वो काम कर रही हैं। यही फ़र्क (हममें और उनमें) है।

बता दें कि प्रियंका इन दिनों ज़्यादातर विदेशमें ही में ही रहती हैं। हॉलीवुड फिल्मों और टीवी शो की शूटिंग के अलावा वो यूनिसेफ से जुड़े सोशल वर्क में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं।

SI News Today

Leave a Reply