Friday, March 29, 2024
featuredदेश

3 करोड़ का कर्ज होने पर गायब हुआ बेटा, छह लोगों ने दे दी अपनी जान..

SI News Today

परिवार का बड़ा बेटा 3 करोड़ रुपए का कर्ज करके घर से गायब हो गया तो परिवार के छह लोगों ने एक साथ पेस्टीसाइड पीकर जान दे दी। घटना तेलंगाना के सूर्यापेट जिले की है। पुलिस के मुातबिक 59 वर्षीय जनार्धन का शव उनके पड़ोसी ने सोमवार सुबह देखा था। जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक दो छोटे बच्चों सहित परिवार के छह लोगों ने रविवार रात को पेस्टीसाइड पीकर जान दे दी।

सूर्यापेट के डीएसपी नागेश्वर राव ने कहा, ‘जनार्धन के बड़े बेटे के. चंद्रमौली ने अपने रियल एस्टेट और हवाला के बिजनेस में तीन करोड़ रुपए का कर्ज कर लिया था। चंद्रमौली पुणे और मुंबई में बिजनेस करता था। 11 सितंबर को चंद्रमौली अपने घर से गायब हो गया और फिर वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया था। इसके बाद से जनार्धन के घर उसके बेटे से रुपए मांगने वाले लोग आने लगे। वे लोग उनसे पैसे मांगते और झगड़ा करते। जिससे वे अपमानित महसूस करने लगे।’

साथ ही राव ने बताया, ‘जनार्धन ने पड़ोसियों को बताया था कि लगातार पैसे मांगने वालों के घर पर आने पर अपमानिक महसूस कर रहे थे। उन्होंने बताया था कि वह केवल उन्हें ही छोड़कर नहीं गया है, बल्कि अपनी पत्नी और दो बेटियों को भी छोड़कर चला गया है। रविवार रात को जनार्धन, उनकी पत्नी चंद्रकला (50), उनके छोटे बेटे अशोक (25), चंद्रमौली की पत्नी प्रभा(30), चंद्रमौली की बेटी सिरिशा(8) और चंद्रमौली की दूसरी बेटी रुतविका(5) साल ने रविवार शाम को पेस्टीसाइड पी लिया था।’ पुलिस अभी चंद्रमौली की तलाश कर रही है।

SI News Today

Leave a Reply