Friday, March 29, 2024
featuredदेश

Samuel Johnson को क्यों कहा जाता था “फादर ऑफ द मॉडर्न डिक्शनरी”, जानिए वजह..

SI News Today

सैम्यूअल जॉनसन का जन्म 18 सितंबर, 1709 को इंग्लैंड के लंदन में हुआ था। जॉनसन के पिता एक किताब विक्रेता थे और अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए जॉनसन को काफी मेहनत करनी पड़ी थी। जॉनसन ऑक्सफोर्ड के प्रेमबॉक कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे लेकिन वहां की फीस अफॉर्ड करना उनके लिए काफी मुश्किल था। सैम्यूअल जॉनसन को लोग अक्सर प्यार से डॉक्टर जॉनसन और फादर ऑफ द मॉडर्न डिक्शनरी के नाम से बुलाना पसंद करते थे। एक कवि, निबंधकार, नैतिकतावादी, साहित्यकार आलोचक, जीवनीकार, संपादक और शब्दालेखक के रूप में जॉनसन का इंग्लिश लिट्रेचर में काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 1750 में जॉनसन ने व्यापक अंग्रेजी डिक्शनरी का निर्माण किया था जिसे 1755 में पब्लिश किया गया था। इसी कारण उन्हें फादर ऑफ द मॉडर्न डिक्शनरी कहा जाता था। यह पहली ऐसी डिक्शनरी थी जिसके द्वारा लोग आसानी से किसी भी शब्द का अर्थ और उसका सही उच्चारण जान सकते थे।

उन्होंने इस डिक्शनरी को बनाने के लिए अपना 9 वर्ष का योगदान दिया था। यह उस समय तक की एकमात्र अंग्रेजी डिक्शनरी थी जब तक की 1928 में ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी का निर्माण नहीं हुआ था। भले ही लोग उन्हें उनकी इस डिक्शनरी के लिए ज्यादा जानते हो लेकिन वे इसके बिना भी एक कामयाब व्यक्ति थे। जॉनसन ने एक कवि होते हुए कई साल शेक्सपीयर के कामों का एक संग्रह जुटाने में बिता दिया था। जॉनसन के जीवन में ऐसी कई घटनाएं घटी जिनसे वे काफी खुश भी हुए और कई घटनाओं से उन्हें दुख भी पहुंचा।

जॉनसन की पत्नी टेट्टी नशे की आदी थी और 1752 में उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद जॉनसन के जीवन में एक नया प्यार आया जिसका नाम हेस्टर थ्राले था। हेस्टर शादीशुदा थी और पति के मरने के बाद उसने इटली जाकर एक संगीत के शिक्षक से शादी कर ली थी। जॉनसन के जीवन पर बनी किताब द लाइफ ऑफ सैम्यूअल जॉनसन जो कि जैम्स बोसवेल ने लिखी है उसमें उनकी जीवन में घटी सभी घटनाओं का जिक्र किया गया है।

SI News Today

Leave a Reply