Friday, April 19, 2024
featured

रोजाना खाएंगे लहसुन तो नहीं होगा कैंसर, जानें और भी फायदे…

SI News Today

लहसुन एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। साथ ही साथ इसमें भारी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। विटामिन बी, बी6, विटामिन सी, मैंगनीज, कॉपर और कैल्शियम का भरपूर भंडार लहसुन तमाम तरह के दुःसाध्य रोगों से निजात दिलाने में भी कामयाब है। लहसुन को हर सुबह खाली पेट कच्चा ही खाना चाहिए। पके लहसुन में कच्चे लहसुन के मुकाबले पोषक तत्व कम मात्रा में पाए जाते हैं। लहसुन कई तरह की सेहत से जुड़ी समस्याओं की अचूक औषधि है। आज हम आपको लहसुन के उन्हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

हाई ब्लडप्रेशर – लहसुन रक्त वाहिकाओं को चौड़ा कर रक्त प्रवाह को सुगम बनाने का काम करता है। इससे उच्च रक्तचाप की शिकायत दूर होती है। उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को हर सुबह कच्चे लहसुन का सेवन अवश्य करना चाहिए।

इम्यूनिटी बढ़ाने में – शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में लहसुन काफी असरकारक औषधि है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी, बी6, मैंगनीज और सेलेनियम इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं, साथ ही साथ शरीर में मिनरल्स के अवशोषण की क्षमता में भी वृद्धि करते हैं।

दांत दर्द में – लहसुन का तेल दांत दर्द की अचूक औषधि है। अगर आप दांत दर्द से तत्काल राहत पाना चाहते हैं तो दांतों और मसूढ़ों में लहसुन का तेल लगाएं। इसके अलावा आप लहसुन का पेस्ट बनाकर भी दांतों पर लगा सकते हैं। इससे भी आपको तुरंत लाभ मिलता है।

पाचन में – लहसुन पाचन के लिए आवश्यक गैस्ट्रिक जूस का उत्पादन तेज करता है, जिससे पाचन क्षमता दुरूस्त बनी रहती है। इसके अलावा लीवर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में भी लहसुन मुख्य भूमिका निभाता है।

कैंसर में – लहसुन में मौजूद सल्फर कंपाउंड्स शरीर में कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में काफी कारगर होते हैं। लहसुन के नियमित सेवन से फेफड़ों के कैंसर से बचाव करने में मदद मिलती है। ऐसे लोग जिनके परिवार में कैंसर का इतिहास रहा है, उन लोगों को नियमित रूप से लहसुन का सेवन करना चाहिए।

SI News Today

Leave a Reply