Friday, April 26, 2024
featuredलखनऊ

मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में लखनऊ में होने वाली लोहिया ट्रस्ट की बैठक अहम…

SI News Today

लखनऊ: समाजवादी पाटी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर लगाम लगाने के प्रयास में हैं। आज लखनऊ में लोहिया ट्रस्ट की बैठक में अखिलेश यादव पर लगाम लगाने का प्रयास होगा। बैठक में अखिलेश के साथ पार्टी के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव को भी आमंत्रित किया गया है।

मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में आज लखनऊ में होने वाली लोहिया ट्रस्ट की बैठक कई मायनों में अहम है। माना जा रहा है कि पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव इसमें कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। बैठक में अखिलेश यादव व रामगोपाल को भी बुलाया गया है। इसी कारण इस बैठक पर सभी की नजर लगी हुई है।

समाजवादी पार्टी के आगरा में पांच को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले आज मुलायम सिंह यादव ने लोहिया ट्रस्ट की बैठक रखी है। इस बैठक में शिवपाल सिंह यादव के साथ पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। आगरा के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले होने वाली इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

मुख्य ट्रस्टी मुलायम सिंह यादव ने बैठक तय की है। बैठक में शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद हैं। इस बैठक में अखिलेश के करीबियों पर भी मुलायम सिंह यादव की नजर होगी। बैठक में मुलायम सिंह यादव आज रामगोपाल यादव को लोहिया ट्रस्ट से बाहर कर सकते हैं। मुलायम सिंह यादव के पास वैसे तो अब कोई चारा नहीं है, लेकिन आक्रामक रुख अपनाकर अखिलेश यादव खेमे को एक संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। इस बैठक में ट्रस्ट की सदस्यता और इसके प्रारूप पर भी चर्चा हो सकती है। मुलायम सिंह यादव ने इसके पहले की बैठक में चार नेताओं को बाहर कर दिया था। इस बैठक में शिवपाल यादव के नए मोर्चे के गठन को लेकर भी चर्चा होने की ख़बरें आ रही हैं। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि मुलायम सिंह यादव की बैठक फिर से सियासत तेज कर सकती है।

मुलायम लोहिया ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी हैं। ट्रस्ट के शिविर कार्यालय में आज की बैठक में प्रबंध कार्यसमिति की पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, आय-व्यय पर विचार, ट्रस्ट की सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा, सदस्यता पर विचार तथा प्रधान ट्रस्टी की अनुमति पर अन्य विषयों पर चर्चा होगी।

ट्रस्ट में मुलायम के अलावा 12 सदस्य हैं। इसमें अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, प्रो. रामगोपाल, धर्मेंद्र यादव, बलराम यादव, आजम खां, जगपाल सिंह और भगवती सिंह शामिल हैं। मुलायम ने इसके पहले 8 अगस्त को लोहिया ट्रस्ट की बैठक बुलाई थी। इसमें अखिलेश यादव व रामगोपाल नहीं आए थे।

अखिलेश, आजम व रामगोपाल गायब
लोहिया ट्रस्ट की आज लखनऊ में हो रही बैठक से अखिलेश यादव ने किनारा कर लिया है। मुलायम सिंह यादव लोहिया ट्रस्ट के कार्यालय में शिवपाल सिंह यादव तथा अन्य के साथ हैं, जबकि अखिलेश यादव विक्रमादित्य मार्ग पर ही समाजवादी पार्टी के कार्यालय में हैं। लोहिया ट्रस्ट की बैठक में अखिलेश यादव के अलावा सपा महासचिव रामगोपाल यादव व आजम खां भी नहीं पहुंचे हैं। रामगोपाल व आजम भी लोहिया ट्रस्ट के सदस्य हैं।

SI News Today

Leave a Reply