Thursday, April 25, 2024
featuredलखनऊ

लोहिया ट्रस्ट की बैठक में मुलायम सिंह यादव ने लिया सख्त निर्णय, रामगोपाल को पद से हटाकर शिवपाल को बनाया लोहिया ट्रस्ट का सचिव…

SI News Today

लखनऊ: समाजवादी पाटी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर लगाम लगाने के प्रयास में हैं। इसी क्रम में आज लोहिया ट्रस्ट की बैठक में उन्होंने प्रोफेसर रामगोपाल यादव को सचिव के पद से हटा दिया।

आज लखनऊ में लोहिया ट्रस्ट की बैठक में मुलायम सिंह यादव ने सख्त निर्णय लिया। उन्होंने लोहिया ट्रस्ट की बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव को सचिव पद हटा कर शिवपाल सिंह यादव को लोहिया ट्रस्ट का सचिव बनाया है। मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में ट्रस्ट की बैठक करीब एक घंटा तक चली।

ट्रस्ट बैठक के बाद लोहिया ट्रस्ट सचिव शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि उनको आगरा में होने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन का अभी तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है।

शिवपाल सिंह यादव मीडिया से मिले और उन्हें बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, लोहिया ट्रस्ट की बैठक हुई। जिसमें भगवती सिंह, रामसेवक और राजेश दीपक मिश्रा थे। ट्रस्ट के काम की समीक्षा हुई है । लोहिया जी के विचारों को देशभर में कैसे फैलाया जाए इस पर विचार हुआ है। किसको ट्रस्ट में रखना है किसको हटाना है ये नेता जी फैसला करेंगे।

ट्रस्ट का सचिव रामगोपाल यादव को हटाकर मुझे बनाया गया है। 25 को मुलायम सिंह जी की प्रेस है वहां पर आगे की रणनीति बताएंगे। राज्य सम्मेलन में अभी तक आने का निमंत्रण नही मिला है तो कैसे जायेंगे।

अब लोहिया ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी मुलायम सिंह यादव 25 सितंबर को समाजवादी पाटी के आगरा अधिवेशन में शामिल होने या फिर नहीं शामिल होने पर निर्णय लेंगे। आज लोहिया ट्रस्ट की बैठक में अखिलेश के साथ पार्टी के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव को भी आमंत्रित किया गया था।

SI News Today

Leave a Reply