Friday, March 29, 2024
featuredदेश

बलात्कारी बाबा राम रहीम के जुल्म की कहानियां सुनाते-सुनाते रोने लगा विश्वास गुप्ता….

SI News Today

रेप के दोषी राम रहीम की मुहंबोली बेटी हनीप्रीत इंसा का पूर्व पति विश्वास गुप्ता बाबा के जुल्म की दास्तान सुनाते सुनाते रोने लगा। विश्वास गुप्ता ने बाबा के कुकर्मों की सच्चाई बताने के लिए आज (22 सितंबर) दिल्ली में लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। विश्वास गुप्ता ने कहा कि राम रहीम ने हनी प्रीत को तो उससे छीन ही लिया, उसकी सारी संपत्ति भी हड़प ली। विश्वास गुप्ता ने कहा कि राम रहीम उसे बार बार जान से मारने की धमकियां दिया करता था। विश्वास गुप्ता के मुताबिक वो अपनी जान पर खेल कर ये प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है और हो सकता है कि अगली बार वो जिंदा ना बचे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विश्वास गुप्ता ने बताया कि उसे बेचैनी हो रही है। उसने सामने बैठे पत्रकारों से पानी पीने की इजाजत मांगी। इस दौरान वो फूट फूट कर रोने लगा। बाद में उसके घरवालों ने उसे ढाढ़स बंधाया। विश्वास गुप्ता ने कहा कि उसकी धड़कन बढ़ रही है और उसे आराम चाहिए। दरअसल पत्रकारों के बीच में होने के बावजूद हनी प्रीत का पूर्व पति काफी डरा हुआ महसूस कर रहा था।

विश्वास गुप्ता ने बाबा राम रहीम और हनीप्रीत के संबंधों पर सनसनीखेज खुलासे किये। विश्वास गुप्ता के मुताबिक हनीप्रीत राम रहीम की गोद ली हुई बेटी नहीं है। विश्वास गुप्ता ने कहा है कि उसने राम रहीम और हनीप्रीत को सेक्स संबंध बनाते हुए देखा है। गुप्ता ने कहा कि राम रहीम ने ही उसकी शादी हनीप्रीत से करवाई थी और उसी की वजह से दोनों के बीच तलाक हुआ। गुप्ता के मुताबिक हनीप्रीत ने उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस राम रहीम के कहने पर ही किया था। विश्वास गुप्ता का कहना है कि हनीप्रीत 24 घंटे में से 23 घंटे राम रहीम के साथ रहती है।

डेरे के अंदर की कहानियों को बताते हुए विश्वास गुप्ता ने कहा कि बाबा उनलोगों से बिग बॉस का खेल खिलवाता था। इस खेल में 6 जोड़े शामिल थे। विश्वास गुप्ता ने बताया कि जब राम रहीम ने हनीप्रीत को अपनी बेटी बना लिया इसके बाद उसने विश्वास से पूछा कि क्या वह हनीप्रीत को एक रात के लिए बाबा के साथ रहने देगा। विश्वास ने कहा कि राम रहीम ने तर्क दिया कि क्या एक बेटी अपने बेटे के घर में नहीं रह सकता है। विश्वास गुप्ता ने कहा कि वो मना नहीं कर सका और उस रात को हनीप्रीत राम रहीम के साथ रही थी।

SI News Today

Leave a Reply