Friday, March 29, 2024
featuredदेश

लॉज बुलाकर महिला ने काट दिया बॉयफ्रेड का प्राइवेट पार्ट…

SI News Today

केरल के मलप्पुरम में एक महिला ने कथित तौर पर अपने 26 साल के बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट दिया। ऐसा करने वाली 30 साल की महिला को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने मंगलवार को कुट्टिप्पुरम के लॉज में चैकइन किया था। यह घटना वहीं हुई। महिला ने अपने 26 साल के बॉयफ्रेंट इरशाद को कॉल करके बुलाया था। इरशाद किसी और से शादी करने की प्लानिंग कर रहा था। यह बात जब महिला को पता चली तो उसने इरशाद को मिलने के लिए बुलाया। वहां उसने इरशाद के प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट दिया। जब लॉज में मौजूद लोगों ने उसकी चीख सुनी तो उसे अस्पताल ले जाया गया। इरशाद की कोझीकोड के एक प्राइवेट अस्पताल में आपातकालीन सर्जरी की गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह महिला के साथ लॉज में ठहरा हुआ था। हमने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया है। अधिकारी ने कहा की युवक को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में इसे किसी दूसरे अस्पताल में ले जाना होगा। पुलिस ने इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया है, कहा कि मामले की जांच चल रही है। मुवत्तुपुझा की रहने वाली आरोपी महिला तलाकशुदा है और पिछले ढाई साल से उसके इरशाद के साथ प्रेम संबंध हैं।

पुलिस के मुताबिक, इरशाद ने चुपचाप उससे शादी की थी और इस शादी को बाकायदा विशेष विवाह अधिनियम के तहत रजिस्टर भी कराया गया था। पुलिस को शक है कि इरशाद किसी और लड़की से शादी करने की योजना बना रहा था, जिसकी आरोपी महिला को भनक लग गई और इसी वजह से उसने इरशाद पर चाकू से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला।

यह पहला मामला नहीं है जब किसी महिला ने पुरुष के प्राइवेट पार्ट को काटा है। इसी साल जुलाई में तमिलनाडू की एक महिला ने भी अपने पति के प्राइवेट पार्ट को काट दिया था। महिला और उसके पति के बीच झगड़ा हुआ था। महिला का आरोप था कि उसके पति के किसी और महिला के साथ भी संबंध हैं। जुलाई में ही एक बंगाली महिला ने भी अपने पति के साथ ऐसा ही किया था। उसने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि वह अपनी शादी से खुश नहीं थी।

SI News Today

Leave a Reply