Thursday, April 25, 2024
featuredदुनिया

शादी से पहले यहां जोड़े को कर दिया जाता है ‘काला’, जानिए क्यों…

SI News Today

सजने-संवरने के लिए सबसे बेहतरीन शादी का मौका होता है। लोग महीनों पहले महंगे कपड़े सिलाते हैं। अपने चेहरे और फिगर का ख्याल रखते हैं, ताकि शादी के दिन वह सुंदर लगें। लेकिन सोचिए शादी पर आपके साथ काली होली खेल ली जाए, तब क्या होगा? प्लान चौपट न! स्कॉटलैंड में शादी करने वाले जोड़ों के साथ कुछ ऐसा ही होता है। उनकी हसरतों पर कालिख और कूड़ा-कचरा फिर जाता है।

आपको सुनने में बेहद खराब लगे। लेकिन यह बात पूरी तरह सच है। यहां के कई हिस्सों में यह अजीबो-गरीब परंपरा अपनाई जाती है। इसमें शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को काला किया जाता है। मान्यता है कि इससे उनकी जिंदगी में नकारात्मका खत्म हो जाएगी और वे खुशहाल रहेंगे।

परंपरा निभाने के लिए दूल्हा-दुल्हन के दोस्त-यार उनसे मिलते हैं। वे इसके लिए काफी दिनों से तैयारी कर रहे होते हैं। सामान जुटाते चुके होते हैं, जिसमें चिड़ियों के पंख, खराब हो चुके सॉस, सड़े हुए अंडे, बेकार हो चुकी करी, फटा दूध, जूतों की पॉलिश, तार, कोका पाउडर और आटा सरीखी चीजें होती हैं।

फिर क्या, मौका आते ही वे ये सारा सामान दूल्हा-दुल्हन पर उड़ेलते हैं। कई जगहों पर तो दूल्हा-दुल्हन पर ये सब सामान डालने के बाद उन्हें वहां आसपास के इलाके में घुमाया जाता है। इस दौरान जो लोग उनके साथ होते हैं, वे जोर-जोर से चिल्लाकर सबको दूल्हा-दुल्हन को दिखाते हैं।

SI News Today

Leave a Reply