Wednesday, April 17, 2024
featuredबिहार

सेना के जवान ने साथी को गोली मारकर खुद को भी मारी गोली…

SI News Today

बिहार की राजधानी में सेना के एक जवान ने सोमवार को विवाद के बाद अपने सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। दोनों बिहार रेजीमेंट के जवान थे। बिहार रेजीमेंट भारतीय सेना की इंफेंट्री रेजीमेंट है जिसका केंद्र पटना के दानापुर में स्थित है।

संतोष कुमार सिंह ने अपने सहयोगी रिंकेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। दोनों का शव पटना के दानापुर की मंगलम कॉलोनी में किराए के घर में पाया गया। पुलिस ने घटना स्थल से एक राइफल भी बरामद की है।

पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। कुछ निवासियों ने पुलिस को बताया कि दोनों जवानों के बीच किसी विवाद पर तीखी बहस हुई थी।जिला पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “पुलिस विवाद के सही कारण का पता लगाने की कोशिश करेगी।”

SI News Today

Leave a Reply