Thursday, April 18, 2024
featuredदेश

परेश रावल ने रोंहिग्या मुद्दे पर किया ट्वीट, जवाब मिला ये…

SI News Today

रोहिंग्या मुसलमानों का मुद्दा इन दिनों देश में गर्माया हुआ है। बॉलीवुड एक्टर और भाजपा सांसद परेश रावल भी इस पर बोले हैं। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने कहा कि रोहिंग्या मुसलमान भारत में आने के बाद ही हिंदुओं से प्यार करने लगते हैं। वहीं, म्यांमार में वे उनका कत्लेआम करते हैं। ट्विटर पर इस टिप्पणी के लिए लोगों ने उन्हें चारों ओर से घेरा। किसी ने उनका मजाक बनाते हुए उन्हें जोकर बताया, तो कोई उन्हें एक्टिंग के दायरे तक सीमित रहने की हिदायत देता नजर आया। सोमवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर परेश ने रोंहिग्या मुद्दे पर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, “रोहिंग्या म्यांमार में हिंदुओं को मारते हैं, लेकिन भारत में आने के बाद वे उन्हें प्यार करने लगते हैं।” जैसे ही उन्होंने यह टिप्पणी की, वैसे ही उस पर कमेंट्स की झड़ी लग गई। इंडियन मीडिया वॉच नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया, “लेकिन म्यांमार की सेना वहां हिंदूओं को क्यों खदेड़ रही है? बांग्लादेश के कैंप्स में म्यांमार के हिंदू क्यों हैं? आप जैसे जोकरों को किसने सांसद बना दिया?”

अशफाक सिद्दीकी ने ट्वीट किया, “अभी तक आप ऐसी न्यूज़ का इंतजार कर रहे थे क्या? सर आप एक्टिंग करते ही अच्छे लगते हैं। किसी की बुराई करते हो, तब बहुत गंदे लगते हैं आप।” वहीं, नीरल तिवारी के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट था कि सिर्फ मुस्लिम देखकर आप जैसे कुछ लोगों को पता नहीं क्या हो जाता है। इंडिया फॉर इंडियंस (भारत भारतीयों के लिए) की भावना लेकर चलिए। मुस्लिम होने के बजाय पहले खुद को भारतीय मानिए।

इरफान खान ने आगे लिखा, “भाई मुझे भी अंग्रेजी में अपमानजनक शब्द बोलने आते हैं, लेकिन मैं उनका इस्तेमाल नहीं करता। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि न तो मैं सांसद हूं और न ही प्रधानमंत्री। वरना मैं भी अपनी क्षमता दिखाता।” उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले गुरुवार को कहा था कि म्यांमार से भागकर भारत में घुसे रोहिंग्या लोगों को शरणार्थी समझने की गलती नहीं की जानी चाहिए क्योंकि वे अवैध आव्रजक हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे को देखते हुए उन्हें वापस भेजा जाना चाहिए।

SI News Today

Leave a Reply