Friday, April 19, 2024
featured

राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ ऑस्कर में जाने से क्यों नाखुश हैं प्रियंका, जानिए..

SI News Today

हाल ही में राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ रिलीज हुई है। वहीं इस फिल्म के रिलीज होते के साथ ही खबर आई कि फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड में भारत की तरफ से ऑफीशियली एंट्री करेगी। इस खबर को सबसे पहले राजकुमार राव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने फैंस के साथ शेयर किया था। जहां न्यूटन की पूरी टीम इस बात से खुशी से फूले नहीं समा रही है। वहीं कोई है जो इस खबर से दुखी है। जी हां, भारत की तरफ से एक और फिल्म थी जो इस साल ऑस्कर जाने के सपने बुन रही थी। यह फिल्म थी, प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’।

खबर की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका को अपने प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ से काफी उम्मीदें थीं। वहीं फिल्म को लेकर प्रियंका का एक्सपेक्टेशन ऑस्कर में जाने का भी था। इस फिल्म के डायरेक्टर राजेश महापुष्कर ने कहा, ‘मुझे लगता है, प्रियंका इस बात से काफी डिसअपॉइंट हुई होंगी। फिल्मों को लेकर वह काफी एंबीशियस रहती हैं। वहीं यह फिल्म ऑस्कर में जान के लिए चर्चा में भी बनी हुई थी। खास तौर पर जब से उन्होंने वहां नाम कमाया है, इसको लेकर वह काफी एक्साइटेड थीं।’

फिल्म मेकर ने बताया कि इस फिल्म से ऑस्कर जाने को लेकर पूरी टीम को काफी उम्मीदें थीं। काफी लंबे समय से वह 22 सितंबर का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने ये भी बताया कि प्रियंका की मम्मी भी इस बात से काफी खुश और एक्साइटेड भी थीं। फिल्म को लेकर सभी कॉन्फिडेंट थे। वेंटिलेटर ऑस्कर की रेस में दौड़ने वाली 26 फिल्मों में से एक थी।

SI News Today

Leave a Reply