Thursday, March 28, 2024
featured

शाहरुख से ज्यादा मैगजीन के कवर पेज पर अटेंशन ले रहीं मिथाली राज…

SI News Today

वॉग इंडिया मैगजीन ने अपनी 10वीं सालगिरह पर विशेष एडीशन निकाला। अक्टूबर 2017 के अपने इशू के लिए वॉग ने तीन अलग-अलग कवर तैयार किए। कवर पेज पर शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, ट्विकल खन्ना, करण जौहर, पद्म लक्ष्मी और मिताली राल व नीता अंबानी जैसे सितारे नजर आए। इनमें से सबसे खास कवर पेज वह है जिस पर शाहरुख खान, मिथाली राज और नीता अंबानी साथ में नजर आ रही हैं। शाहरुख जहां सीरियस लुक दे रहे हैं वहीं नीता अंबानी के चेहरे पर हल्की की मुस्कान है लेकिन इन सबसे हटकर ध्यान खींचती हैं भारतीय वुमेन क्रिकेट टीम की कप्तान मिथाली राज जो कि ब्लैक एंड बोल्ड ब्यूटी बनकर कवर पेज पर नजर आईं।

मिथाली ने ब्लैक कलर का जंपसूट पहन रखा है और बाल खुले हुए हैं। उनकी यह तस्वीर उनके फैन्स को भी काफी पसंद आई। उनके एक फैन ने लिखा- तुम बहुत शानदार लग रही हो कैप्टन। इस तस्वीर को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है। फोटो को पोस्ट किए जाने के 20 घंटे के भीतर इसे 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक और शेयर कर चुके हैं।

मैगजीन के दूसरे कवर पेज पर नजर आ रही हैं इंटरनेशनल सेलेब्रिटी प्रियंका चोपड़ा, नाटालिया वोडियानोआ व पद्म लक्ष्मी। ये तीनों भी ब्लैक आउटफिट में ही हैं। वॉग ने अपने इस आउटफिट को वुमेन ऑफ द ईयर नाम दिया है, लेकिन ऐसा नहीं है कि पुरुषों को अलग कर दिया गया है। ध्यान से देखने पर पता चलता है कि नीचे लिखा गया है – द मैन वी लव। तीसरे कवर पेज पर आपको नजर आएंगी ट्विंकल खन्ना, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर।

SI News Today

Leave a Reply