Saturday, April 20, 2024
featured

Box Office: ‘संजू बाबा’ और ‘हसीना’ को पछाड़ रही राजकुमार राव की ‘न्यूटन’…

SI News Today

इस हफ्ते यानी शुक्रवार 22 सितंबर 2017 को ‘भूमि’ और ‘हसीना पारकर’ के साथ राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ रिलीज हुई है। फिल्म के रिलीज होते के साथ ही ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भारत की तरफ से मेजबानी कर रही है। हालांकि इस फिल्म पर दूसरी भाषा की फिल्म की कॉपी करने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं राजकुमार की फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में राजकुमार एक सरकारी कर्मचारी बने हैं, जिनके कंधों पर एक बैकवर्ड एरिया में चुनाव कराने की जिम्मेदारी है।

फिल्म ने शुक्रवार को 96 लाख रुपए की कमाई की थी। श निवार को फिल्म ने 2.52 करोड़ रुपए कमाए। रविवार को फिल्म की कमाई मे बढ़ौतरी हुई और फिल्म ने 3.42 करोड़ कमाए। इसी के साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन रहा 6.90 लाख। सोमवार को फिल्म ने कमाए 1.31 करोड़ इसके साथ अब तक का इस फिल्म का टोटल कलेक्शन है-8.21 करोड़ रुपए। आपको ये बता दें कि यह आंकड़ा 430 स्क्रीन में लगी फिल्म का कलेक्शन है।

बता दें, राजकुमार राव ने शुक्रवार को ही अपने ट्विटर हेंडलर से खास सूचना देते हुए कहा था कि उनकी फिल्म ‘न्यूटन’ को उनकी फिल्म ऑस्कर में जाने के लिए तैयार है। यह फिल्म काफी कम बजट में बनाई गई है। वहीं फिल्म को पूरे देश भर में कम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया। कम स्क्रीन पर रिलीज होने के बावजूद भी लोग फिल्म को देखने जा रहे हैं। फिल्म के बिजनेस में आए उछाल को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शानदार बताया है। फिल्म हाल ही विवादों में तब आई जब न्यूटन को ईरानि की फिल्म सीक्रेट बैलेट की कॉपी बताया जा रहा था। इन खबरों को डायरेक्टर ने सिरे से खारिज कर दिया है। इन खबरों की वजह से ऑसक्र के लिए भारत की तरफ से विदेशी भाषा की श्रेणी में भेजी गई आधिकारिक फिल्म पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। लोग इसकी काफी आलोचना कर रहे हैं।

वहीं बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने रविवार को अमित मसूरकर की फिल्म ‘न्यूटन’ का पक्ष लिया है। फिल्म को लेकर दावे किए जा रहे हैं कि यह फिल्म 2001 में आई ईरानी फिल्म ‘सीक्रेट बैलट’ से प्रेरित है। ‘न्यूटन’ को आधिकारिक तौर पर भारत की ओर से ऑस्कर में विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी के लिए भेजा जा रहा है। अनुराग ने ‘न्यूटन’ के समर्थन में ट्वीट कर कहा, “न्यूटन उसी तरह सीक्रेट बैलट की नकल है जैसे ‘द एवेंजर्स’ ‘वतन के रखवाले’ की थी।” दृश्यम फिल्म्स कंपनी की इस फिल्म का निर्माण मनीष मुंद्रा ने किया है और इसका निर्देशन अमित वी. मासुरकर ने किया।

SI News Today

Leave a Reply