Thursday, April 18, 2024
featured

आंखों की रोशनी बढ़ाता है शकरकंद, जानिए फायदे…

SI News Today

शकरकंद विटामिन्स औप पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसे स्वीट पोटैटो कहा जाता है। सर्दी के दिनों में इसका सेवन शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। शकरकंद खाने में मीठा होता है तथा इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। 100 ग्राम शकरकंद में तकरीबन 400 फीसदी विटामिन ए की मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें बीटा कैरोटिन भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन मोटापा, शुगर, हर्ट डिसीज जैसी बीमारियों को ठीक करने में काफी लाभदायक होता है। वजन कम करने के साथ-साथ यह शरीर में एनर्जी लेवल को बेहतर बनाए रखने में भी मदद करता है। इसके अलावा भी शकरकंद खाने के ढेर सारे फायदे होते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ती है – शकरकंद में भारी मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। यह आंखो की रोशनी के लिए अच्छा होता है। इसके लगातार सेवन से आंखों की रौशनी कम नहीं होती। अगर कम भी हो तो बढ़ जाती है। अगर आप चश्मा उतारना चाहते हैं तो यह आपके लिए सबसे सही विकल्प है कि आप शकरकंद का नियमित सेवन करें।

कैंसर से बचाता है – शकरकंद में बीटा कैरोटिन की काफी मात्रा पाई जाती है। यह कोलोन कैंसर को बढ़ने से रोकता है। साथ ही साथ यह रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि करता है।

दिल के रोगों से बचाव – होमोसिस्टीन एक तरह का एमनो एसिड होता है जो शरीर में दिल के रोगों का कारक माना जाता है। शकरकंद में मौजूद विटामिन बी 6 इसके स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पोटैशियम दिल की धड़कन को नियंत्रित करता है। साथ ही साथ सूजम कम करने, किडनी दुरूस्त रखने में भी सहायता करता है।

पाचन मजबूत रखे – शकरकंद में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है। खाना सही ढंग से नहीं पचता तो शकरकंद का नियमित सेवन कीजिए। इसके अलावा इसमें काफी मात्रा में पोटैशियम भी पाया जाता है। यह बहुत ही कम कैलोरी वाला आहार है। इसे खाने के बाद कम भूख लगती है। इस वजह से यह वजन कम करने में भी सहायक होता है।

मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद – शकरकंद मधुमेह के रोगियों में ब्लड शुगर तथा इंसुलिन प्रतिरोध को नियंत्रित करने का काम करता है।

आयरन की कमी को पूरा करे – इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है। आयरन की कमी से हमारे शरीर में एनर्जी नहीं रहती और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित होती है। साथ ही साथ ब्लड सेल्स का निर्माण भी ठीक से नहीं होता। ऐसे में शकरकंद आयरन की कमी को दूर करने में मदद करता है।

SI News Today

Leave a Reply