Friday, March 29, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी: छोटी दीपावली पर अयोध्या में रहेंगे योगी आदित्यनाथ…

SI News Today

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार छोटी दीपावली यानी 18 अक्टूबर को अयोध्या में रहेंगे। माना जा रहा है कि वह भगवान राम के स्वागत के लिए अयोध्या में रहेंगे।

लंका विजय के बाद भगवान राम सरयू नदी के तट से होकर अयोध्या लौटे थे, इसी कारण 18 अक्टूबर को सरयू नदी के तट के किनारे दीप जलाए जाएंगे। यहां पर हजारों की संख्या में दीया को रोशन करने के बाद सरयू के तट पर रखा जाएगा। इस दौरान सरयू नदी की आरती भी होगी।

माना जाता है कि त्रेता में जब भगवान राम लंका पर विजय हासिल करके अपनी राजधानी अयोध्या लौटे तो वहां दिपावली मनाई गई। त्रेता की उसी दिवाली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 अक्टूबर को छोटी दिवाली के दिन अयोध्या में फिर दोहराएंगे।

इस दिन शाम को लाखों की संख्या में दीयों को सरयू नदी के किनारे जलाकर तट को रोशन किया जाएगा। इसके साथ ही अयोध्या में बने सारे मंदिरों और प्राचीन इमारतों पर रोशनी की जाएगी और वहां राम कथा से जुड़े हुई नृत्य नाटिकाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

प्रमुख सचिव पर्यटन तथा सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि अयोध्या में प्रस्तावित इस कार्यक्रम के माध्यम से ही प्रदेश में अब धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। 18 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या और दूसरे धर्म स्थानों के लिए कुछ योजना भी लांच करेंगे। जिसमें तीर्थ स्थानों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी हो सकती है।

इसके अलावा अयोध्या में कनक भवन, हनुमान गढ़ी समेत भगवान राम से जुड़े हुए सभी स्थानों पर रोशनी की जाएगी। इस काम में अयोध्या के साधु संतों और महंतों को भी शामिल किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल राम नाइक और योगी मंत्रिमंडल के तमाम सहयोगी भी अयोध्या में मौजूद रहेंगे।

SI News Today

Leave a Reply