Friday, March 29, 2024
featuredदेश

Happy Dussehra: आज दशहरा पर बन रहा है आनंद योग…

SI News Today

देशभर में आज यानि 30 सितंबर को दशहरे का त्योहार बहुत ही धूमदाम से मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत दिखाने के लिए देश के कोने-कोने में रामलीला का आयोजन किया जाता है और दशमी के दिन रावण दहन होता है। इस विजयदशमी के अवसर पर इस पर एक बहुत ही महत्वपूर्ण और शुभ योग बन रहा है। चंद्रमा उत्तराषाढ़ा के साथ आनंद योग भी बन रहा है। इसका शुभ प्रभाव चार राशियों पर पड़ेगा। यह आनंद योग सूर्योदय से अगले सूर्यदय तक रहेगा। जिन चार राशियों के लिए यह योग शुभ हैं उनमें कर्क, सिंह, वृश्चिक और मकर राशि शामिल हैं।

पहले हम बात करते हैं कर्क राशि की, कर्क राशि वाले लोगों को आज वित्तीय क्षेत्र में आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि काफी समय से आपका प्रमोशन नहीं हो पाया है या किसी भी प्रकार के व्यवसायिक कार्य में लाभ नहीं मिला है तो चिंता मत कीजिए आज आपके इन कार्यों में आ रही सभी रुकावटें दूर होंगी. आपको परिवार और दोस्तों से मदद मिल सकती है लेकिन मदद प्राप्त करने के बाद आप उन्हें शुक्रीया कहना न भूलें। आप नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपना पूरा ध्यान ईमानदारी के साथ अपने कार्य में लगाना होगा आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को आज आर्थिक क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर किसी आर्थिक और निवेश क्षेत्र में आप काफी लंबे समय से सफलता का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको अवश्य ही सफलता मिल सकती है। आज विजयदशमी के दिन आपमें एक अलग तरह का उत्साह नजर आएगा जिसे आप अपनी तरक्की के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

सिंह राशि वालों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आप बहुत खुश रहेंगे। अगर आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नया करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए पहले से धनराशि इकट्ठा करनी होगी। आप कार्यक्षेत्र में अवश्य सफलता प्राप्त करते हैं। अब बात करते हैं मकर राशि की, मकर राशि वालों को आज अचानक से कहीं से आर्थिक लाभ मिल सकता है। आनंद योग के मौके पर आपको वो चीजें मिल सकती हैं जिसकी आप कल्पना करते थे लेकिन वो आपको नहीं मिल पा रही थीं। आर्थिक लाभ में आपको शेयर बाजार में फायदा या फिर कहीं से उपहार के तौर पर कोई बड़ी रकम मिल सकती है जिसकी आपने कभी कल्पना नहीं की होगी।

SI News Today

Leave a Reply