Friday, March 29, 2024
featuredलखनऊ

लखनऊ: डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में एक पेशेंट को खाने में तैरते दिखाई दिए कीड़े…

SI News Today

लखनऊ: राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में एक पेशेंट के खाने में कीड़ा निकलने से हड़कंप मच गया। अटेंडेंट का आरोप है, ”हाॅस्पिटल प्रशासन से शिकायत करने पर डाॅक्टरों ने खाना सप्लाई करने वाले पर ठेकेदार पर कार्रवाई करने के बजाए पेशेंट को निकालने की धमकी दी। इस वजह से परिजनों ने उसे दूसरे हाॅस्पिटल में शिफ्ट किया। आगे पढ़िए पूरा मामला…

– मामला गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट है। यहां शनिवार को देवरिया के रहने वाला रमेश न्यूरो की प्रॉब्लम को लेकर एडमिट हुआ।

– परिजनों के मुताबिक, ”रविवार रात खाने में उसे खिचड़ी दी गई। जैसे ही वो चम्मच से खाने चला, तभी कीड़े तैरते हुए दिखाई पड़े। इसके बाद परिजनों ने हॉस्पिटल प्रशासन से इसकी कंप्लेन की।”

– आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डाक्टरों से पेशेंट को निकालने की धमकी दी। इस वजह से पेशेंट के परिजनों ने रात में ही उसे दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया।

लोहिया इंस्टीट्यूट​ का पक्ष
– लोहिया इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर दीपक मालवीय के मुताबिक, ”मामला हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन के संज्ञान में नहीं है। इस सम्बन्ध में कोई भी कंप्लेन आती है तो जांच कराई जाएगी। गलती पाए जाने पर दोषी शख्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

2016-17 में KGMU में पेशेंट के खाने में भी निकले थे कीड़े
– केजीएमयू में 2016-17 में पेशेंट को दिए जाने वाले खाने में कीड़े निकले थे। इसके बाद पेशेंट के घरवालों ने इसकी रिटेन कम्प्लेन केजीएमयू के एक्स वीसी प्रो. रविकांत से की थी।

– प्रो. रविकांत ने पेशेंट के अटेंडेट की कंप्लेन का संज्ञान लेते हुए खाना सप्लाई करने वाले ठेकेदार को नोटिस जारी जवाब तलब किया था। इसपर ठेकेदार ने अटैंडेंट्स से रिटेन में माफी भी मांगी थी।

2015 में PGI कैंटीन में इम्प्लाई के खाने में निकले कीड़े
– 1सितंबर 2015 को लखनऊ के पीजीआई में डाटा एंट्री का काम करने वाले इम्प्लाई राजन के खाने में भी कीड़ा निकला था। ये घटना पीजीआई की कैंटीन में हुई थी।

– वहां मौजूद डाॅक्टरों को जब ये बात पता चली तो उन्होंने भी विरोध किया। उसके बाद इम्प्लाई ने पीजीआई के सीएमएस पीके सिंह से कम्पलेन की। जिसके बाद सीएमएस ने कैंटीन संचालक को नोटिस थमाकर इस तरह की लापरवाही नहीं दोहराने की वार्निंग दी।

ये है अस्पतालों का सलाना खाने का बजट

बलरामपुर हाॅस्पिटल : 60 लाख
सिविल हाॅस्पिटल : 40 लाख
लोहिया हाॅस्पिटल : 60 लाख
लोहिया इंस्टीट्यूट : 1.30 करोड़
केजीएमयू : 3 करोड़
पीजीआई : 2 करोड़

SI News Today

Leave a Reply