Tuesday, April 16, 2024
featuredदेश

सीधी नाक वाले लोग होते हैं भाग्यशाली और धर्मात्मा, जानिए…

SI News Today

नाक हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे हवा शरीर में प्रवेश करती है जिसका उपयोग सांस लेने में होता है। नाक द्वारा सूंघकर किसी वस्तु की सुगंध को पहचाना जाता है। नाक सांस लेने, सुंदरता बढ़ाने और व्यक्ति का स्वभाव पहचानने में मदद करती है। भारत में ज्योतिष विद्या एक ऐसी पद्धति है जिसके माध्यम से हम किसी का चेहरा पढ़कर उसकी प्रकृति और व्यवहार के बारे में पता लगा सकते हैं। इस कला को दक्षिण भारत में ‘समुथीरिका लक्षणम’ और उत्तर भारत में ‘सामुद्रिक विद्या’ कहा जाता है। इसके माध्यम से व्यक्ति का भविष्य भी जाना जा सकता है। इसी विद्या के अंतर्गत हमारी नाक का विश्लेषण भी किया जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं कि अगर आपकी नाक भी छोटी-मोटी या उंचीं- नीची है और नीचे बने हुए छिद्र गोल है या लंबा, बड़ा है या छोटा है तो आपका स्वभाव कैसा हो सकता है।

विश्लेषण करने के बाद ही तय होता है कि व्यक्ति की प्रकृति और उसका व्यवहार कैसा होता है। सीधी लेकिन छोटी नाक वाला व्यक्ति धर्मात्मा और भाग्यशाली होता है। तोते के समान नाक वाला व्यक्ति उच्च पद प्राप्त करने वाला और सुखी जीवन जीने वाला होता है। बड़ी नाक वाला या हाथी जैसी नाक वाला भोगी होता है। टेढ़ी-मेढ़ी, कटी-फटी अथवा आगे से मोटी नाक वाला पाप कर्म और चोरी करने वाला होता है। जिसकी नाक का सिर्फ आगे का हिस्सा टेढ़ा हो या झुका हुआ हो तो वह आर्थिक दृष्टि से संपन्न होता है। नाक आगे से दो भागों में विभक्त हो तो वे निर्धन माने जाते हैं। जिसकी नाक के आगे का हिस्सा दो भागों में बंटा हुआ हो, वह दरिद्र होता है। यदि नाक चार अंगुल लंबी हो या सूखी हुई-सी हो तो व्यक्ति दीर्घायु होगा। चपटी नाक वाले पुरुष की मृत्यु का कारण स्त्री होती है। हालांकि चपटी नाक वाला व्यक्ति सरल स्वभाव का होता है। छोटी तथा चपटी नाक वाला व्यक्ति हंसमुख और सहयोगी स्वभाव वाला होता है। यदि नाक दाईं ओर झुकी हुई है तो ऐसे पुरुष क्रूर स्वभाव के हो सकते हैं, हालांकि यह कमजोर होते हैं। नीचे की ओर झुकी हुई नाक वाला व्यक्ति मनमौजी होता है। बहुत बड़ी या बहुत छोटी नाक वाले अल्प धनी माने जाते हैं।

नाक के छिद्र छोटे हो तो वे शुभ माने जाते हैं। नाक के छिद्र बड़े हो तो व्यक्ति विषयासक्त होते हैं। जिसकी नाक उभरी हुई हो वह सदाचारी होगा। जिसके नथूने छोटे हों, वह भाग्यवान होता है। बड़े नथूने वाला व्यक्ति स्वस्थ होता है। नुकीली नाक वाला व्यक्ति प्रतिष्ठित पद पर रहता है। यदि किसी स्त्री की नाक छोटी हो तो ऐसी स्त्री मजदूर स्वभाव वाली होती है। यदि किसी महिला की नाक बहुत टेढ़ी-मेढ़ी हो तो वह बहुत मेहनती और कर्मठ होती है। अत्यधिक लंबी नाक वाली स्त्री जीवन में कभी सुख प्राप्त नहीं कर पाती है, लेकिन लंबी होने के साथ यदि नाक पतली है तो यह शुभ मानी गई है। सुंदर व सुडौल और समान छिद्र वाली नाक श्रेष्ठता और भाग्य की सूचक है। नाक के आगे का हिस्सा चेहरे के अनुपात में लंबाई लिए हुए होता है, जो बहुत ही सुंदर लगता है और ऐसी स्त्री रानी के समान जीवन व्यतीत करती है। दुराचारिणी स्वभाव वाली स्त्री की नाक की नोक पर काला तिल या मस्सा होता है। झगड़ालू स्त्री की पहचान यह है कि उसकी नाक बहुत ही बड़ी और हिलती-डुलती रहती है। ऐसी स्त्री चुगलखोर भी हो सकती है। यदि किसी स्त्री के नथूने फूले हुए नजर आएं तो वह झगड़ालू होती है। कामुक स्त्री के नथूने अक्सर उठे हुए होते हैं या स्त्री की नाक का छिद्र अपेक्षाकृत बड़ा होता है।

SI News Today

Leave a Reply