Friday, April 19, 2024
featuredदेश

गाने गाते पुलिस वालों के बीच राधे मां ने यूं लगाए ठुमके, देखिए..

SI News Today

खुद को धर्म गुरु बताने वाली राधे मां का विवादों से चोली दामन का साथ है। हाल ही में दिल्ली के एक थाने में एसएचओ की कुर्सी पर बैठे होने का उनका फोटो सामने आया था। वह मामला निपटा नहीं कि उनसे जुड़ा एक वीडियो सामने आ गया। वह इसमें गाना गाते पुलिस वालों के बीच झूमती दिख रही हैं। बाद में उन पर फूलों की बौछार भी की जाती है। यह वीडियो भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गुरुवार को पहले राधे मां का एक फोटो सामने आया। उसमें दिल्ली के विवेक विहार थाने में उनकी खातिरदारी होती दिखी। एसएचओ ने स्वागत और सम्मान में अपनी कुर्सी उनके लिए छोड़ दी। बाद में राधे मां उस पर बैठीं। बगल में इस दौरान एसएचओ हाथ जोड़ कर खड़ा हो गया। कमरे में मौजूद अन्य पुलिस वाले उनके जयकारे लगाने लगा। दिल्ली पुलिस को सवालों में लाने के लिए इतना काफी था। मगर इस फोटो के बाद एक और वीडियो क्लिप सामने आई।

एक मिनट 31 सेकेंड की क्लिप में राधे मां पुलिस वालों के बीच हैं, जो गाना गा रहे थे। पुलिस वालों के साथ वह भी ‘ये मेरा हिंदुस्तान है’ गाना गुनगुनाती हैं। यही नहीं, साथ ही साथ वह उस पर झूमतीं भी हैं। बाद में जब गाना खत्म होता है, तो वह कहती हैं कि सारे देशवासियों को प्रेम से रहना चाहिए। जय श्री राम का नारा भी लगाती हैं। राधे मां पर दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न और धमकाने के आरोप लगे हुए हैं। बीते दिनों एक संतों द्वारा जारी की गई फर्जी संतों की सूची में उनका नाम शामिल किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जांच बिठाई है।

SI News Today

Leave a Reply