Friday, March 29, 2024
featured

‘मां’ शब्द से खिलवाड़ होता देख भयंकर अवतार में आईं शिवानी दुर्गा, देखिए…

SI News Today

बिग-बॉस के घर में हर सदस्य का अपना नेचर है, लेकिन कब किसको किसका नेचर अखर जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। शो में बुधवार 4 अक्टूबर के एपिसोड एक तरफ ज्योति कुमारी और सपना चौधरी भिड़ गए। तो वहीं दूसरी तरफ विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे की तकरार विकराल रूप लेने का अवसर देख रही है। आने वाले एपिसोड में दोनों के बीच जम कर घमासान होने वाला है। वहीं दोनों की आपस की लड़ाई में घर वाले भी शामिल होते नजर आएंगे।

शो में आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा.. शिल्पा की विकास से पुरानी लड़ाई होने के चलते वह कुछ ज्यादा ही गलत बोल देंगी। जिसके बाद विकास का पारा चढ़ जाता है, विकास बिगबॉस के घर में रह रहे हैं इस बात का ख्याल रखते हुए पहले तो शिल्पा को वॉरनिंग देते हुए नजर आएंगे। लेकिन बाद में वह रात के समय में प्रोटेस्ट करते हुए भी दिखेंगे। विकास इस बात से नाराज हैं कि शिल्पा ने उनकी मां के लिए अपशब्द कहे हैं।

तो वहीं दूसरी तरफ इस एपिसोड में शिवानी दुर्गा आधी रात में एक नए अवतार लेती हुई नजर आएंगी। जी हां, दरअसल शो के अपकमिंग एपिसोड को देख कर लग रहा है कि शिल्पा का विकास गुप्ता के प्रति यह रवैया देख शिवानी दुर्गा काफी नाराज हो गई हैं। वहीं ‘मां’ को अपशब्द कहने पर वह अपने गुस्से को काबू नहीं कर पा रही हैं।

वह इस दौरान एक अलग विक्राल रूप धारण करती हुई दिखाई दे रही हैं। अपकमिंग शो प्रोमो में दिखाया जाता है, शिल्पा विकास को छेड़ने के बाद हर बार की तरह उन्हें नजरअंदाज कर रही हैं। इस बीच बिग-बॉस के घर की सारी बत्तियां बंद हो जाती हैं। सोने का वक्त है तो सारे घर वाले सोने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं शिल्पा भी विकास को अवॉयड करते हुए अपने बिस्तर पर आ जाती हैं।

इधर, शिवानी दुर्गा अचानक अपने बिस्तर पर दुर्गा का रूप धारण कर लेती हैं। इस दौरान उनके खुले बाल और बड़ी-बड़ी आंखे बाकी घर वालों को बहुत डरा देती हैं। घरवाले भी ये बोलते हुए नजर आते हैं कि अचानक शिवानी दुर्गा को क्या हो गया? उन्हें इन चीजों से बहुत डर लगता है।

SI News Today

Leave a Reply