Thursday, March 28, 2024
featured

जब फरहान अख्तर को खाली बैठा देख मां ने निकाल दिया था घर से बाहर…

SI News Today

फरहान अख्तर बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं। फरहान ने फिल्मों में हमेशा अपनी बेहतरीन एक्टिंग से अपने फैंस का दिल जीता है। कई फिल्मों के लिए उन्हें काफी सराहना मिलती रही है। फराहन एक ऐसे कलाकार हैं जिनके पास कई हुनर हैं। वो भारतीय फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक, अभिनेता, पार्श्वगायक, गीतकार, फिल्म निर्माता और टीवी होस्ट भी हैं। लेकिन फराहन के लिए ये सब करना इतना आसान नहीं था। चलिए आज हम आपको बताते हैं जब उनकी मां हनी ईरानी ने उन्हें घर से निकाल दिया था।

फरहान का जन्म 9 जनवरी 1974 को मुंबई में बॉलीवुड के मशहूर लेखक, कवि जावेद अख्तर के घर में हुआ था। फरहान की मां का नाम हनी ईरानी है, जोकि एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक फरहान की लाइफ मे एक समय ऐसा भी था जब उनकी मां हनी ईरानी ने ही उन्हें घर से निकाल दिया था क्योंकि तब तक फराहन अपने करियर के बारे में सही से कुछ सोच भी नहीं पाए थे और मां ने इसी वजह से नाराज होकर उन्हें घर से निकाल दिया था।

ये बात उनकी बहन जोया अख्तर ने भी बतायी है। साथ ही उन्होंने कहा कि फरहान अच्छी तरह झूठ बोलते हैं और एक अच्छे एक्टर हैं इसलिए उन्होंने सोचा कि वो एक्टर बन जाएं। लेकिन बावजूद इसके फराहन ने खुद को बॉलीवुड में स्थापित करने के लिए कभी अपने माता-पिता की मदद नहीं ली।

फरहान पर मां की डांट का इतना असर हुआ था कि उन्होंने महज 17 साल की उम्र अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक कर दी थी, इसके बाद उन्होंने अपने बचपन के दोस्त रितेश सिधवानी के साथ मिलकर अपने प्रोडक्शन हाउस एक्सल एंटरटेनमेंट शुरू किया। अख्तर ने अपनने निर्देशन का डेब्यू फिल्म दिल चाहता से किया।

एक्सल एंटरटेनमेंट निर्मित फिल्म रॉक ऑन से अख्तर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में अख्तर ने गायकी का भी भरपूर उपयोग किया। फरहान को फिल्म रॉक ऑन के नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया था।

SI News Today

Leave a Reply