Friday, April 19, 2024
featured

जन्मदिन पर इस बल्लेबाज ने जड़ा तिहरा शतक, जानिए…

SI News Today

हिमाचल प्रदेश के प्रशांत चोपड़ा ने रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक जड़कर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। चोपड़ा राज्य की तरफ तिहरा शतक लगाने वाले इतिहास के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि धर्मशाला क्रिकेट मैदान में पंजाब के खिलाफ हासिल की है। क्रिकेट इतिहास पर नजर डाली जाए तो प्रशांत चोपड़ा इतिहास के ऐसे तीसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं जिसने अपने जन्मदिन पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ा हो। हिमाचल का ये खिलाड़ी 338 रन बनाकर उस वक्त आउट हो गया जब स्पिनर प्रगट सिंह की गेंद सामने की तरफ खेलने की कोशिश की। गेंद सीधी प्रगट सिंह की हाथों में गई। चोपड़ा ने अपने 25वें जन्मदिन पर तिहरा शतक जड़ा। जन्मदिन पर उनसे पहले तिहरा शतक जड़ने का कारनामा साल 1962 में कॉलिन कौड्रे 30वें जन्मदिन पर और रमन लांबा 35वें जन्मदिन पर साल 1995 में तिहरा शतक जड़ने का कारनामा कर चुके हैं।

बता दें कि पहले दिन का खेल खत्म होने तक चोपड़ा ने नाबाद 271 रन बनाए, जबकि तिहरा शतक जड़ने में उन्होंने सिर्फ 318 गेंदें खेली। इस दौरान उन्होंने 40 बाउंड्री और एक छक्का लगाया। बीते शुक्रवार (6 अक्टूबर) को चोपड़ा रणजी क्रिकेट में एक दिन में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बने। एक दिन में सर्वाधिक 277 रन बनाने का रिकॉर्ड भाऊसाहेब निम्बालकर के नाम है। ये उपलब्धि उन्होंने साल 1948-49 में हासिल की थी। ये रिकॉर्ड अभी तक बरकरार है। निम्बालकर ने उस मैच में तब 443 रन बनाए थे। खबर के अनुसार तिहरा शतक जड़ने के बाद चोपड़ा अब भारत ए टीम के लिए खेलेंगे, मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा।

SI News Today

Leave a Reply