Friday, March 29, 2024
featured

जब राखी सावंत की ब्रेस्ट के बारे में सवाल का जवाब सुन चौक गए करण जौहर…

SI News Today

बॉलीवुड में एक्ट्रेस, डांसर, मॉडल और टेलिविजन शो की मेजबान रही राखी सावंत ने अपने करियर की शुरुआत अग्निचक्कर से की थी। नीरू भेद उर्फ़ राखी सावंत अक्सर अपने विवादस्पद बयानों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जब बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर ने राखी सावंत से उनकी ब्रेस्ट के बारे में सवाल किया तो जवाब सुन उनकी भी हो गई थी बोलती बंद? नहीं जानते तो कोई बात नहीं चलिए आज हम बताते हैं।

मुंबई के एक गरीब परिवार में जन्मी राखी सावंत का जन्म साल 25 नवंबर 1978 को हुआ था। उनके पिता का नाम सावंत है, जो वर्ली पुलिस थाने में कॉन्स्टेबल थे। उनकी मां का नाम जय सावंत हैं, जो फिल्म डायरेक्टर राकेश सावंत व पूर्व अभिनेत्री उषा सावंत की बहन हैं। राखी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत अग्निचक्कर से की थी।

अपने मुहंफट और बेबाकी के लिए प्रसिद्ध राखी सावंत ने अपनी ब्रेस्ट के बारे में करण जौहर को ऐसा जवाब दिया की वो कुछ देर के लिए हक्के-भक्के रह गए थे। दरअसल यह तब का वाकया है जब राखी कॉफी विद करण में पहुंची थीं। जब करण नें उनसे उनकी ब्रेस्ट सर्जरी के बारे में सवाल किया तो उन्होंने बेबाकी से इसका जवाब देते हुए कहा कि, जो भगवान नहीं देता, वो डॉक्टर देता है।

बता दें कि राखी सावंत ने इसके बाद भी मीडिया के सामने कुछ इसी तरह का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि बहुत लोग है जो अपने होठों की, नाक की, फेस सर्जरी के साथ-साथ हिप इंप्लांट और ब्रेस्ट की सर्जरी कराते हैं। हां, मैंने भी कराई है। साथ ही राखी सावंत ने बताया कि मैंने एक नहीं बल्कि दो बार ब्रेस्ट सर्जरी कराई है। पहली बार गलत सर्जरी हो गई थी फिर दूसरे डॉक्टर से दोबारा ब्रेस्ट सर्जरी कराई थी। राखी का कहना है कि वो आगे हिप इंप्लांट के बारे में भी सोच रही हैं, शायद हिप इंप्लांट भी करा लें।

SI News Today

Leave a Reply