Friday, March 29, 2024
featured

जुबैर और प्रियंक पर भारी पड़ा सलमान खान का ‘वीकेंड का वार’…

SI News Today

कल यानी शनिवार को बिग-बॉस 11 के एपिसोड 6 में शो के होस्ट सलमान खान अपने साथ ‘वीकेंड का वार’ लाए। सलमान ने इस दौरान उन घर सदस्यों को खूब खरी-खोटी सुनाई जो घर में अब तक काफी बदतमीजियां कर चुके हैं। इसके चलते गलत हरकतें करने में सबसे पहले जुबैर खान का नाम सबसे पहले लिया गया। सलमान ने जुबैर की बदजुबानी और गाली-गलौच के लिए उन्हें खूब हड़काया। वहीं जुबैर को लेकर उन्होंने खुलासा किया कि यह किसी का कोई रिश्तेदार नहीं है, किसी का कोई दामाद नहीं हैं। ज्ञात हो जुबैर घर में यह कहकर आए हैं कि उनकी रिश्तेदारी अंडरवर्ल्ड से है। इसके चलते सलमान का पारा जुबैर को देखते ही चढ़ रहा था। सलमान ने जुबैर की खबर लेते हुए कहा कि डोंगरी को क्यों बदनाम कर रहा है। वहां क्या भाई बनने का सर्टिफिकेट दिया जाता है? सलमान ने जुबैर को ये तक कह डाला कि वह उन्हें भाई-वाई न कहें।

इधर, सलमान ने अर्शी की भी अच्छे से खबर ली। अर्शी पूरे घर में उधम मचा रही थीं। वहीं लोगों को सामने से आकर टीस कर रही थीं। इतना ही नहीं वह सलमान के कुछ भी पूछे जाने पर आधी बात सच और आधी बात झूठ बता रही थीं। वहीं सलमान ने उनसे कहा कि वह ऐसा क्यों कर रही हैं वहीं वह अल्लाह-तौबा भी कर रही हैं। सलमान ने इस पर हैरानी जताई। इसके बाद अर्शी को ब्लैक बुल पर भी बैठाया गया। सलमान ने हिना खान को भी नहीं बख्शा। सलमान ने हिना से कहा क्यों मैडम ‘कहां गया आपका गर्ल्स पॉलर वाला स्लोगन’। सलमान ने इस दौरान कहा कि घर में बहुत घटिया हरकतें हो रही हैं, वहीं उन्होंने घर में किसी भी सदस्य के ऊपर हाथ छोड़ने की बात बर्दाश्त न करने की बात कही।

इधर घर में रात के बारह बजे घर में विकास और आकाश के बीच होने वाली बात को लेकर भी बात हुई। वहीं इन दोनों के मामले में प्रियंक के बीच में पड़ने पर सलमान प्रियंक से काफी नाराज हो गए। इसके चलते सलमान ने उन्हें घर से निष्कासित कर दिया। वहीं हिना खान ने प्रियंक का पक्ष लेते हुए कहा कि अगर प्रियंक घर से जाएंगे तो वह भी वहां नहीं रहेंगी।

SI News Today

Leave a Reply