Tuesday, March 19, 2024
featured

बड़े कान वाले होते हैं क्रोधी और अहकांरी, जानिए कुछ खास बाते…

SI News Today

कान हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे हमें सुनाई देता है। कान द्वारा सुनकर ही किसी आवाज को सुनकर ही पहचाना जाता है और उस पर काम किया जाता है। कान सुनने, सुंदरता बढ़ाने और व्यक्ति का स्वभाव पहचानने में भी मदद करता है। भारत में ज्योतिष विद्या एक ऐसी पद्धति है जिसके माध्यम से हम किसी का चेहरा पढ़कर उसकी प्रकृति और व्यवहार के बारे में पता लगा सकते हैं। इस कला को दक्षिण भारत में ‘समुथीरिका लक्षणम’ और उत्तर भारत में ‘सामुद्रिक विद्या’ कहा जाता है। इसके माध्यम से व्यक्ति का भविष्य भी जाना जा सकता है। इसी विद्या के अंतर्गत हमारे कान का विश्लेषण भी किया जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं कि अगर आपके कान भी लंबे, छोटे, मोटे आदि हैं तो
आपका स्वभाव कैसा हो सकता है।

लंबे कान- अधिक लंबे कान बुद्धि, वाक्-चतुर्थता तथा व्यवहारकुशलता का प्रतीक हैं। ऐसा व्यक्ति धनवान होता है।
छोटे कान- ऐसा व्यक्ति धनहीन, कृपण एवं प्रभावहीन होता है। संदेह और डर की भावना में जीवन व्यतीत करता है।
कानपटी से जुड़े हों- ऐसा व्यक्ति बुद्धि एवं कौशल से धन प्राप्त करता है। प्रत्येक कार्य साधने की युक्ति रखता है।
नीचे से गोलाई वाले कान- अपार धन, यश, वैभव, भोगवृत्ति तथा ऐश्वर्य एवं सुख-सुविधा को दर्शाते हैं।
उभरी मोटी पपड़ी वाले कान- ईश्वर भक्ति एवं यश की वृद्धि का प्रतीक है।
कानों पर बाल- ऐसे व्यक्ति चतुर, दंभी, स्वार्थी तथा व्यवहारकुशल होते हैं। धन संचय करने में सत्य-असत्य की परवाह नहीं करते।
बाहर को निकले हुए कान- ऐसे व्यक्ति काम, क्रोध, लोभ, मोह तथा अहंकारयुक्त होते हैं। दुखमय गृहस्थ जीवन भोगते हैं।

SI News Today

Leave a Reply