Thursday, March 28, 2024
featured

अभिषेक बच्चन की पहली पसंद ऐश्वर्या नहीं बल्कि ये थी, जानिए…

SI News Today

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं अभिषेक बच्चन की पहली पसंद ऐश्वर्या नहीं बल्कि करिश्मा कपूर थीं। साल 2002 में आई फिल्म ‘हां मैंने भी प्यार किया’ के दौरान अमिषेक और करिश्मा एक-दूसरे के काफी क्लोज आ गए थे। हालांकि ये दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे लेकिन अभिषेक की साल 2000 में आई पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ में उनके अपोजिट करिश्मा की छोटी बहन करीना थीं।

सेट पर करिश्मा अभिषेक से मिलने आया करती थीं। यही से उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। दोनों एक-दूसरे को बेहद पसंद करते थे। बच्चन औप कपूर परिवार भी इनकी लव स्टोरी से अच्छी तरह वाकिफ थी। परिवार वाले चाहते थे कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाए। शादी से पहले इन दोनों के बीच सगाई की गई। ये सगाई साल 2002 में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर हुई थी। लेकिन अचानक फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के रिश्ते खराब होने लगे। खबरों की माने तो अभिषेक और करिश्मा के बीच लड़ाई की वजह जया बच्चन थी।

दरअसल, जया बच्चन नहीं चाहती थी कि बच्चन परिवार की बहू शादी के बाद भी फिल्मों में काम करें। लेकिन जया की ये शर्त करिश्मा ने मानने से साफ इनकार कर दिया। करिश्मा एक्टिंग छोड़ने को तैयार नहीं थीं। इसीलिए दोनों परिवारों के बीच खटास आ गई और ये रिश्ता टूट गया। अभिषेक बच्चन अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं और यही वजह है कि इस पूरे मामले पर वो चुप रहें।

इसके बाद 2003 में करिश्मा ने संजय कपूर से शादी कर ली। लेकिन करिश्मा इस शादी में कभी खुश नहीं रह पाईं। करिश्मा ने शादी के दस साल बाद 2013 में संजय से तलाक ले लिया। अब उनके दो बच्चे समायरा और कियान भी हैं।\

SI News Today

Leave a Reply