Friday, April 19, 2024
featuredदेश

टीयर 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड…

SI News Today

DSSSB DTC Tier 1 Admit Card 2017: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने DTC Tier 1 भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड dsssbonline.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें सिलेक्शन बोर्ड ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। अभ्यर्थियों का चयन परीक्षा के तहत होगा। टीयर 1 की परीक्षा में बैठने के लिए जरूरी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। दिल्ली परिवहन निगम में भर्तियां असिस्टेंट फोरमैन, मैनेजर (इंफॉर्मेशन टेक्नॉलोजी), डेप्यूटी मैनेजर (पर्सनल), मैनेजर (मेकेनिकल) और डेप्यूटी मैनेजर (ट्रैफिक) के पदों पर होनी है। टीयर 1 की परीक्षा 15 अक्टूबर, 2017 को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। तो चलिए अब बताते हैं कैसे परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
Step 1: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं
Step 2: इसके बाद जेनरेट/प्रिंट e-एडमिट कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें
Step 3: अब अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, सिक्योरिटी कोड डालकर सब्मिट बटन पर क्लिक करें
Step 4: आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा, डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकलवा लें
इसके अलावा आप सीधे इस नोटिफिकेशन लिंक http://dsssbonline.nic.in/AdmitCardEntry.aspx/ पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।

SI News Today

Leave a Reply