Wednesday, April 17, 2024
featuredदेश

देवी-देवता स्टाइल में यहां हुई शादी, देखिए…

SI News Today

पुराणों में आपने देवी-देवताओं की शादी के बारे में सुना होगा। टीवी सीरियलों में उन्हें भव्य तरीके से होते देखा भी होगा। लेकिन बीते शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में भगवान जैसी शादी देखने को मिली। भगवान जैसी से मतलब है देवी-देवताओं की थीम वाली शादी। दरअसल, शादियों को लेकर आजकल कई किस्म की थीम चलन में हैं। यह उसी में सबसे ताजा, शाही और अनोखी थीम देखने को मिली है। शादी में दूल्हा-दुल्हन से लेकर उनके परिजन और बराती तक भगवानों की वेष-भूषा में थे। जैसे ही इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, वे खूब तेजी से वायरल होने लगीं।

यहां गोदावरी जिले के तुनुक इलाके में छह अक्टूबर को यह अनोखी शादी हुई। खुद को संत बताने वाले श्रीधर स्वामी ने बेटी हर्षिता की शादी के लिए यह खास थीम चुनी थी। दूल्हे ने विष्णु का रूप धारण कर रखा था। जबकि दुल्हन को लक्ष्मी के वेष में सजाया गया था।

इतना ही नहीं, उनके बैठने के लिए शाही सिंहासन का बंदोबस्त भी किया था। वहीं, ब्रह्मा, विष्णु, महेश, सरस्वती, पार्वती और बाकी देवताओं जैसे कपड़े और आभूषणों में अन्य लोग सजे नजर आए।

यह पहला मौका नहीं, जब कोई शादी सुर्खियों में छाई हो। साउथ इंडस्ट्री के स्टार नागार्जुन के बेटे चैतन्य और एक्ट्रेस सामंता रुथ प्रभु की शादी के चर्चे भी इससे पहले छाए थे। इंटरनेट पर दक्षिण भारण की उस शादी ने भी लोगों को खासा लुभाया था।

SI News Today

Leave a Reply