Saturday, April 20, 2024
featured

इन एक्टर्स ने एक-एक एपिसोड में की करोड़ों की कमाई, जानिए इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल…

SI News Today

टेलीविजन की दुनिया के रिएलिटी शो लोगों का अच्छा-खासा टाइम पास बन गए हैं। टीवी पर एक रिएलिटी शो खत्म होता है तो दूसरा शुरू हो जाता है। इनकी चमक-धमक के साथ इनके सेलेब्रिटी जज व्यूअर्स को काफी अट्रैक्ट करते हैं। इन्हीं सेलेब्रिटिज के लिए रिएलिटी शो के प्रोड्यूसर अच्छा-खासा पैसा खर्च करते हैं। क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स जब जज बनें तो उन्होंने कितने रुपए लिए थे? नहीं जानते तो कोई बात नहीं चलिए आज हम बताते हैं।

1. ऋतिक रोशन- वैसे तो ऋतिक किसी रिएलिटी शो में जज की कुर्सी पर कम ही नजर आत हैं। लेकिन जब जज बने थे तब उन्हें हर एपीसोड के लिए करोड़ों रुपए दिए जात थे। जी हां, हम बात कर रहे हैं डांस रिएलिटी शो ‘जस्ट डांस’ की। जस्ट डांस में ऋतिक रोशन जज बने थे जिसके लिए उन्हें हर एपिसोड के लिए 2 करोड़ दिए जाते थे। यहां हम एक एपिसोड की बात कर रहे हैं ना कि सीजन की।

2. करण जौहर- करण जौहर बी-टाउन के कामयाब फिल्म डायरेक्ट हैं जो एक नहीं बल्कि कई रिएलिटी शो में जज की कुर्सी पर विराजमान हो चुके हैं। करण जौहर डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के भी जज रह चुके हैं। इस शो को जज करने के लिए करण जौहर एक सीजन के 10 करोड़ लेते हैं।

3. शाहिद कपूर- सभी जानते हैं कि शाहिद एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ अच्छे डांसर भी हैं। इसलिए उनका किसी डांस रिएलिटी शो का जज बनना कोई अनोखी बात नहीं है। साल 2015 में उन्हें डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में जज बनाया गया था। शाहिद का ये टीवी डेब्यू भी माना जाता है। इस शो को जज करने के लिए शाहिद ने एक एपिसोड करने के लिए 1.75 करोड़ रुपए लिए थे।

4- सोहेल खान- बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के भाई सोहेल खान को आप कॉमेडी बेस्ड रिएलिटी शो की कुर्सी पर बैठे देखते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं इस शो को जज करने के लिए सोहेल कितने रुपए लेते हैं? नहीं जानते तो आज हम बताते हैं। कॉमेडी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ के लिए सोहेल एक सीजन के 3 करोड़ रुपए लेते हैं।

SI News Today

Leave a Reply