Friday, April 19, 2024
featuredदेश

जैन मुनि आचार्य शांतिसागर महाराज रेप के आरोप में गिरफ्तार…

SI News Today

कथित तौर पर दिगम्बर जैन मुनि आचार्य शांतिसागर महाराज को रेप के आरोप में गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। जैन मुनि को शनिवार को सूरत से गिरफ्तार किया गया। इन पर आरोप लगा है कि भगवान महावीर के नानपुरा स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में आशीर्वाद लेने गई 19 साल की छात्रा के साथ इन्होंने रेप किया है। छात्रा की शिकायत पर 45 वर्षीय शांतिसागर महाराज के खिलाफ अठवा थाने में रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार देर रात मेडिकल चेकअप में छात्रा के साथ रेप की पुष्टि हुई है। आरोप है कि कथित मुनि को बचाने के लिए जैन समाज के लोग भारी संख्या में कमिश्नर दफ्तर पहुंच गए और कहने लगे कि छात्रा बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रही है। हालांकि प्रशासन के लोगों ने जैन समाज के लोगों को समझा बुझाकर वहां से लौटा दिया।

पुलिस शनिवार शाम को दिगम्बर मंदिर में छापेमारी कर आरोपी शांतिसागर को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि वह मूलरूप से मध्य प्रदेश की है और वडोदरा के कॉलेज में पढ़ाई करती है। वह कथित जैन मुनि के पास एक अक्टूबर को आशीर्वाद लेने आई थी। आशीर्वाद लेने के लिए उनके उपाश्रय गई थी। आरोप है कि शांतिसागर महाराज ने छात्रा से कहा कि मंत्र जाप करने के लिए उसे रात में मंदिर में ही रुकना होगा। रात में कथित जैन मुनि कमरे में आए और उसके साथ रेप किया।

SI News Today

Leave a Reply