Thursday, March 28, 2024
featuredदुनिया

यहाँ बीयर में डुबकी लगाते हैं लोग, जानिए इस स्वीमिंग पूल के बारे में…

SI News Today

युवाओं में बीयर पीने का क्रेज काफी बढ़ गया है। लड़का हो या फिर लड़की, दोनों ही बीयर का लुत्फ उठाते हैं। बीयर के फायदे और नुकसान को लेकर कई बार सर्वे भी करवाए गए हैं। लेकिन आज हम आपको बीयर पीने नहीं बल्कि बीयर में नहाने की बात बता रहे हैं। दरअसल, ऑस्ट्रिया के टेर्रेंज में दुनिया का पहला बीयर स्वीमिंग पूल है। यहां अक्सर लोग त्योहारों और छुट्टियों में अपने दोस्त या परिवार के सदस्यों के साथ आना पसंद करते हैं। यहां आने वाले लोग इस पूल में नहाते हैं और इस अनोखे अनुभव का आनंद उठाते हैं। शराब बनाने वाली कंपनी स्टारर्कनबर्गर ने एक पुरानी जगह पर इस तरह के सात बीयर पुल बनाया हुआ है। जहां लोग अपने दोस्त या परिवार के साथ एन्जॉय करते हैं। कंपनी के मुताबिक हर पूल की लंबाई और चौड़ाई बराबर रखी गई है। इन पूलों की लंबाई करीब 13 फुट रखी गई है।

इसके साथ ही इन पूलों की गहराइयों का भी खासा ध्यान रखा गया है। बताया जा रहा है कि पूल की गहराई ज्यादा नहीं है। इस पूल की गहराई बस इतनी रखी गई है कि लोग आराम से यहां बैठकर रिलैक्स फील कर सके। यहां हर मौसम में लोग आते रहते हैं इसको ध्यान में रखते हुए कंपनी ने सर्दियों के लिए कुछ अलग तरह की व्यवस्था की है। सर्द मौसम के मद्देनजर पूल में गर्म बीयर डाला जाता है जिसमें पानी की भी थोड़ी मात्रा रखी गई है।

लोगों को पूल में जाने से पहले अंदर की बीयर को पीने के लिए मना किया जाता है। पूल में रोजाना बीयर को नहीं बदला जाता। लिहाजा अगर कोई पूल की बीयर को पीता है तो उसकी तबीयत बिगड़ सकती है। बीयर त्वचा और बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद होता है। शायद यह भी एक वजह है कि लोग यहां नहाने आते हैं। अगर कोई चाहे तो वह नहाते समय ठंडी बीयर का ऑर्डर कर सकता है और बीयर पीते-पीते नहाने का आनंद भी उठा सकता है।

SI News Today

Leave a Reply