Friday, March 29, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

आदित्यनाथ ने प्रकाश का पर्व नजदीक आते ही ट्वीटर पर शुरू किया दीपोत्सव अभियान…

SI News Today

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रकाश का पर्व नजदीक आते ही ट्वीटर पर दीवावली का अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है कि आप कैसे मना रहे हैं दीवाली के अपने अनुभव को साझा करें।

मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ ही लोगों से अपील की है कि वह ट्वीटर दीपोत्सव पर साझा करें कि वह लोग इस बार दीपोत्सव कैसे मना रहे हैं।

दरअसल छोटी दीपावली यानी 18 अक्टूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में दिव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दिन अयोध्या को लाखों दिए से जगमगाया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन और राज्य सरकार ने कई खास इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री ने भी लोगों को इसमें शामिल होने के लिए ट्वीटर से निमंत्रण दिया है।

राज्य सरकार के प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी के मुताबिक अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी को 1 लाख 70 हजार दीपों से सजाया जाएगा। समारोह को खास बनाने के लिए राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री एल्फांस कंननथान, केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा सहित स्थानीय सांसद, विधायक इसमें शामिल होंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ 18 अक्टूबर की सुबह कंचन भवन से नागेश्वर धाम तक हेरिटेज वॉक में शामिल होंगे। दोपहर एक बजे से यहां भगवान राम के आगमन की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई, करीब 4 बजे रामकथा पार्क पहुंचेगी।

इस दौरान सीएम योगी शोभायात्रा के राम कथा पार्क पहुंचने पर श्रीराम जानकी वंदन व श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे। इसके बाद योगी आदित्यनाथ अयोध्या में विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसी शाम को सीएम योगी और राज्यपाल राम नाईक नया घाट पर सरयू नदी की आरती करेंगे।

इस दौरान घाटों पर दीप प्रज्जवलन और लेजर शो के जरिए राम कथा का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके बाद देर शाम दीपावली की आतिशबाजी की जाएगी। यहां पर कार्यक्रम के बाद राज्यपाल और सीएम रामकथा पार्क पहुंचेंगे जहां पर विदेशी कलाकारों की ओर से राम कथा का मंचन किया जाएगा।

SI News Today

Leave a Reply