Saturday, April 20, 2024
featuredदुनिया

पॉप सिंगर ने कहा- म्यूजिकल बैंड की आड़ में होती थी वेश्यावृत्ति…

SI News Today

अमेरिकन पॉप सिंगर काया जोन्स (Kaya Jones) ने हाल ही में एक म्यूजिकल बैंड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। काया जोन्स ने बाताया कि 2003 में उन्होंने म्यूजिकल बैंड के गर्ल्स ग्रुप को ज्वाइन किया था। काया की उम्र उस समय बेहद कम थी लिहाजा वो चीजों को अब की तरह नहीं समझ सकती थीं। काया ने बताया कि पुसीकैट डॉल्स (Pussycat Dolls) नाम के जिस ग्रुप को उन्होंने ज्वाइन किया था वहां म्यूजिक के नाम पर लड़कियों से वेश्यावृत्ति कराई जाती थी। काया ने अपने ट्विट के जरिए लोगों के साथ इस बात को साझा किया। वो कहती हैं कि उन्होंने किसी म्यूजिकल ग्रुप में नहीं बल्कि प्रॉस्टिट्यूशन रिंग में खुद को धकेल दिया था। Pussycat Dolls के फाउंडर रॉबिन एंटीन (Robin Antin) पर भी काया ने कई आरोप लगाए हैं।

वहीं ‘द ब्लास्ट’ को दिए एक इंटरव्यू में रॉबिन एंटीन ने काया जोन्स के आरोपों को झूठा बताया है। रॉबिन कहते हैं कि काया का बयान बेहद शर्मनाक है, वो कभी भी हमारे ग्रुप की वास्तविक सदस्य नहीं थी। वह बस ट्रेनी की हैसियत से कुछ दिनों के लिए हमसे जुड़ी थीं। कुछ दिनों बाद हमने उसे इस ग्रुप से निकाल दिया था। वहीं कुछ दिन पहले दिए अपने एक इंटरव्यू में काया ने कहा था कि ग्रुप में बरकरार रहने के लिए लड़कियों का इस्तेमाल किया जाता था।

काया के मुताबिक रॉबिन इंडस्ट्री के अलग-अलग एग्जिक्यूटीव, मैनेजर और एजेंटों के साथ लड़कियों को सोने के लिए मजबूर करता था। इसके बदले रॉबिन को पैसे मिला करते थे। काया ने कहा कि अगर आप इस बैंड का हिस्सा हैं तो इसका मतलब आप कभी भी किसी के साथ भी सोने के लिए तैयार रहें। काया के मुताबिक उन्होंने 2005 में ही इसका विरोध करना शुरू कर दिया था लेकिन इनकी बातों को दबा दिया गया।

SI News Today

Leave a Reply