Thursday, April 18, 2024
featuredदुनिया

ब्रिटेन: इन दिनों महिलाओं को भारी मात्रा में हो रहा मेनोरेजिया…

SI News Today

जब किसी महिला को माहवारी के दौरान रक्त के थक्के (क्लॉट्स) सामान्य से अधिक सात से ज्यादा दिनों तक निकलते हैं, तो इस स्थिति को अत्यधिक मासिक रक्तस्राव मेनोरेजिया कहा जाता है। महिलाओं के लिए पीरियड्स एक मुश्किल समय होता है, क्योंकि इन दिनों में उन्हें दर्द और मूड बदलने जैसी समस्याएं होती हैं। ब्रिटेन में इन दिनों महिलाओं को भारी मात्रा में मेनोरेजिया हो रहा है जिसका असर वहां कि अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रही है।

लगभाग 55 लाख 81 हजार महिलाएं हर साल वहां इस तरह की परेशानियों का सामना कर रही हैं। हाल ही में किए गए एक सर्वे के मुताबिक वहां रहने वाली 62 प्रतिशत महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली मेनोरेजिया के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। सर्वे में सामने आया है कि इस वजह से 74 प्रतिशत महिलाएं बीमार पड़ रही हैं तो वहीं 69 प्रतिशत महिलाएं डिप्रेशन में चली जाती हैं।

महिलाओं का कहना है कि इस दौरान वो आम दिनों के मुकाबले काम नहीं कर पाती हैं। महिलाओं के लिए काम करने वाली कंपनी की सीईओ टीना कहती हैं कि वह महिलाओं के बीच जागरुकता फैलाने का काम कर रही हैं। लेकिन ब्रिटेन की करीब 4 मिलियन महिलाएं इस समय मेनोरेजिया से ग्रस्त है।

महिलाओं के काम पर नहीं आने की वजह से ब्रिटेन को सालाना अरबों का नुकसान हो रहा है। ब्रिटेन की कंपनियों में काम करने वाली महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक है। लेकिन पीरियड्स के दौरान वह काम नहीं कर पाती हैं जिसकी वजह से कंपनियों को उसका नुकसान उठाना पड़ रहा है।

SI News Today

Leave a Reply