Friday, March 29, 2024
featured

मसल्स बढ़ाने के लिए रोजाना करें ये एक्सरसाइज, इन चीजों का करे सेवन…

SI News Today

शरीर में मांसपेशियां बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। सिर्फ खान-पान पर ध्यान देने से ही मसल्स बना पाना संभव नहीं बल्कि इसके लिए आपको गौरजरूरी कामों के लिए अपनी ऊर्जा खर्च करने से बचना होगा तथा नियमित रूप से व्यायाम पर ध्यान देना होगा। मांसपेशियां सिर्फ एक बेहतर पर्सनैलिटी की ही जरूरत नहीं हैं बल्कि शरीर की तमाम गतिविधियों के संचालन के लिए भी इनकी जरूरत पड़ती है। अगर आप अपने शरीर में तेजी से मसल्स बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में प्रोटीन और विटामिन्स की मात्रा को बढ़ाना होगा। साथ ही साथ नियमित व्यायाम के लिए कम से कम प्रतिदिन एक घंटे का सत्र रखना होगा। आज हम आपको बताएंगे कि तेजी से मसल्स बढ़ाने के लिए आपको कौन से व्यायाम करने चाहिए तथा कौन से आहार लेने चाहिए।

रोजाना करिए ये एक्सरसाइज –

बाइसेप्स – बाइसेप एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले आप डंबल्स को सामने की ओर पकड़कर ऐसे खड़े हो जाएं कि हथेलियां सामने की ओर रहें। अब कोहनी को मोड़ते हुए डंबल्स को अपने कंधे तक ले आइए और फिर वापस ले जाइए। इस एक्सरसाइज से आपके बाइसेप की मांसपेशियां तेजी से बढ़ेंगी।

पुशअप्स – पुशअप्स करने के लिए आपको किसी जिम में जाने की जरूरत नहीं है। इसे आप अपने घर पर भी आसानी से कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से आपके सीने चौड़े होते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले आप फर्श पर लेट जाइए। अब दोनों हाथों के सहारे शरीर को ऊपर उठाइए और फिर नीचे ले आइए। इससे आपके सीने की मांसपेशियां तो बढ़ती ही हैं, साथ ही साथ आपकी बाहें भी मजबूत होती हैं।

बेंच प्रेस – सीने की मांसपेशियों को बढ़ाने तथा उन्हें मजबूत बनाने के लिए बेंच प्रेस एक्सरसाइज बेहतर विकल्प हैं। इसे करने के लिए आप पीठ के बल बेंच पर लेट जाइए। अब बार्बेल को दोनों हाथों से कम से कम 12-15 बार उठाएं और नीच लाएं।

ये आहार भी हैं जरूरी – इन एक्सरसाइज के अलावा आपको अपने आहार पर भी बराबर ध्यान देना चाहिए। मसल्स बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में नियमित रूप से प्रोटीन को शामिल करें। प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण के लिए बहुत जरूरी हैं। हरी सब्जियां, अनाज, फल, सूखे मेवे तथा मांस प्रोटीन के अच्छे स्रोत होते हैं। इसके अलावा मांसपेशियों की वृद्धि में विटामिन्स और मिनरल्स की भी काफी जरूरत होती है। इसके लिए चावल, गेहूं, बाजरा, दलिया, चिकन तथा डेयरी प्रोडक्ट का नियमित सेवन करना शुरू कीजिए।

SI News Today

Leave a Reply