Friday, March 29, 2024
featuredदेश

Dhanteras Puja Vidhi: खरीददारी और पूजा करने का शुभ मुहूर्त, जानिए यहाँ…

SI News Today

धनतेरस का दिन हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस के दिन नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए लोग धनतेरस के दिन बाजार से नए बर्तन और अन्य सामान खरीदते हैं। यह त्योहार दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस साल 17 अक्टूबर (मंगलवार) को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन कुबेर देवता और लक्ष्मी माता की पूजा की जाती है।

महागुरु गौरव मित्तल से जानिए धनतेरस पर खरीददारी करने का शुभ मुहूर्त- धनतेरस के दिन सुबह 09:37 से 10:59 तक का समय खरीददारी के लिए शुभ है। दोपहर 11:55 से 12:40 तक अभिजित मुहूर्त में और दोपहर 1:40 से शाम 5:50 तक सोना, चांदी, वाहन या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुभ है। इसके बाद शाम 5:47 से रात्रि 8:25 तक प्रदोष बेला में फिर रात्रि 10.30 से पूरी रात्रि खरीददारी का शुभ महूर्त है।

धनतेरस पूजा मुहूर्त- इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त वृष लगन में शाम 6.57 से रात्रि 8.49 तक है। मुहूर्त के समय पूजा करने बहुत लाभ मिलता है। पूजा करने के बाद घर के बाहर दीपक जलाएं।

SI News Today

Leave a Reply