Saturday, April 20, 2024
featured

वाणी कपूर का देखिए यह हॉट अंदाज, वीडियो हो रहा वायरल…

SI News Today

‘बेफिक्रे’ स्टार वाणी कपूर इन दिनों बिलकुल नए अवतार में नजर आ रही हैं। वाणी के फिल्म बेफिक्रे में डांस मूव्स से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। वहीं अब वाणी का एक और जबरदस्त म्यूजिक वीडियो सामाने आया है। इस वीडियो में वाणी अपने डांस स्टेप से एक बार फिर छा जाने के लिए तैयार हैं। पिछली बार वाणी का सॉन्ग ‘नशे सी चढ़ गई’ को यू-ट्यूब पर 306 मिलियन व्यूज मिले थे। वहीं वाणी का अब एक और नया गाना आया है। गाने के बोल हैं , ‘नि मैं यार मनाना नीं’। यह चार्टबस्टर यश चोपड़ा की ‘दाग’ का है।

वाणी कहती हैं, ‘यह गाना बहुत खूबसूरत है। नि मैं यार मनाना नी, बहुत क्लासिक सॉन्ग है और यश राज के गानों में से एक बेस्ट गाना है। यह गाना आधारित है उस पर, जहां नायिका अपरने प्रेमी पर कभी गिव-अप नहीं करने की बात करती है। पहली बारी सुनने में ही मैंने इस गाने को खुद से रिलेट कर लिया था। मैं हमेशा अपने दिल को फॉलो करती हूं। तभी मेरे सपने पूरे होते हैं। शुक्र है ईश्वर का। यह गाना मेरे लिए बहुत स्पेशल है। आशा है सभी को यह गाना पसंद आएगा। यह ऑरिजनल सॉन्ग को मेरी तरफ से ट्रिब्यूट है।’

बता दें, हाल ही में अनाउंस हुआ है कि वाणी जल्द ही ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी। इस बारे में डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि फिल्म में ऋतिक और टाइगर होंगे। वहीं फिल्म में एक हिरोइन होंगी जो ऋतिक के अपोजिट होंगी। मैं यंग, फ्रेश फेस और एनर्जी को ढूंढ रहा था। और वाणी को देख कर मैं पूरी तरह से कन्वेंस्ड हो गया था।

SI News Today

Leave a Reply